वाह री Meta! एक तरफ कर्मचारियों की छंटनी, दूसरी ओर एग्जीक्यूटिव्स को दे रही 200% तक बोनस

फाइलिंग में कहा गया है कि अपडेट​ किया गया बोनस प्लान मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग पर लागू नहीं होता है। Meta के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की एक समिति ने 13 फरवरी को इस बदलाव को मंजूरी दी। एक सप्ताह पहले ही मेटा ने अपने कुल कर्मचारियों में से 5% की छंटनी शुरू की है

अपडेटेड Feb 21, 2025 पर 11:32 PM
Story continues below Advertisement
मेटा ने एग्जीक्यूटिव्स के लिए अपने सालाना बोनस प्लान के लिए टारगेट बोनस परसेंटेज में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है।

फेसबुक, वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम की पेरेंट कंपनी Meta एक ओर तो लोगों को नौकरियों से निकाल रही है, वहीं दूसरी ओर इसके एग्जीक्यूटिव्स को इस साल 200 प्रतिशत तक का बोनस मिलने की उम्मीद है। सीएनबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने गुरुवार को एक कॉरपोरेट फाइलिंग में कहा कि उसने एग्जीक्यूटिव्स के लिए अपने सालाना बोनस प्लान के लिए टारगेट बोनस परसेंटेज में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। फाइलिंग के अनुसार, मेटा के नामित एग्जीक्यूटिव ऑफिसर्स नए प्लान के तहत अपनी बेसिक सैलरी का 200 प्रतिशत बोनस पा सकते हैं। पहले यह 75 प्रतिशत था।

फाइलिंग में कहा गया है कि अपडेट​ किया गया बोनस प्लान मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग पर लागू नहीं होता है। मेटा के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की एक समिति ने 13 फरवरी को इस बदलाव को मंजूरी दी। कंपनी ने पाया कि उसके एग्जीक्यूटिव्स के लिए टारगेट टोटल कैश कंसीडरेशन, काॅम्पिटीटर कंपनियों में समान पदों पर बैठे एग्जीक्यूटिव्स के टारगेट टोटल कैश कंसीडरेशन के 15वें प्रतिशत पर या उससे कम है।

फाइलिंग में कहा गया है, "बोनस में इस बढ़ोतरी के बाद, नामित एग्जीक्यूटिव ऑफिसर्स (CEO के अलावा) के लिए टारगेट टोटल कैश कंसीडरेशन, कॉम्पिटीटर्स के यहां टारगेट टोटल कैश कंसीडरेशन के लगभग 50वें प्रतिशत पर आ जाता है।"


चिलैक्स! Tesla के भारत में आने से Tata Motors, Maruti, Hyundai पर नहीं होगा खास असर: CLSA

5 प्रतिशत कर्मचारियों को निकाल रही बाहर

एक सप्ताह पहले ही मेटा ने अपने कुल कर्मचारियों में से 5% की छंटनी शुरू की है। कंपनी ने पहले कहा था कि इससे उसके लोएस्ट परफॉर्मर प्रभावित होंगे। फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, मेटा ने हजारों कर्मचारियों के लिए स्टॉक ऑप्शंस के अपने सालाना डिस्ट्रीब्यूशन में लगभग 10% की कटौती की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि स्टॉक ऑप्शन में कमी कर्मचारियों के रहने के स्थान और कंपनी में उनकी स्थिति के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।