Get App

Microsoft Layoffs : माइक्रोसॉफ्ट ने 559 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, सिएटल ऑफिस में हुई है छंटनी

अब तक कंपनी ने सिएटल एरिया में ही 2,743 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है। बता दें कि कंपनी ने इस साल की शुरुआत में 10,000 कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया था। बता दें कि मंदी की आशंका के बीच कई बड़ी कंपनियों ने छंटनी का ऐलान कर रही हैं

Edited By: Shubham Thakurअपडेटेड Mar 28, 2023 पर 1:58 PM
Microsoft Layoffs : माइक्रोसॉफ्ट ने 559 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, सिएटल ऑफिस में हुई है छंटनी
टेक सेक्टर की दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने एक बार फिर 559 कर्मचारियों की छंटनी की है।

Microsoft Layoffs : टेक सेक्टर की दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने एक बार फिर 559 कर्मचारियों की छंटनी की है। ये सभी कर्मचारी अमेरिका में वाशिंगटन के बेलेव्यू और रेडमंड ऑफिस से हैं। द सिएटल टाइम्स की एक रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है। अब तक कंपनी ने सिएटल एरिया में ही 2,743 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है। बता दें कि कंपनी ने इस साल की शुरुआत में 10,000 कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया था। बता दें कि मंदी की आशंका के बीच कई बड़ी कंपनियों ने छंटनी का ऐलान कर रही हैं।

छंटनी की कथित तौर पर वाशिंगटन स्टेट एंप्लॉयमेंट सिक्योरिटी डिपार्टमेंट द्वारा घोषणा की गई। Microsoft के एक प्रवक्ता ने कहा कि हाल ही में की गई छंटनी कंपनी की कॉस्ट स्ट्रक्चर और रेवेन्यू को ध्यान में रखते हुए की गई है। अब तक, वाशिंगटन में स्थित या संचालन वाली टेक फर्मों ने 32,000 से अधिक नौकरियों में कटौती की घोषणा की है।

2023 की शुरुआत में हुई थी छंटनी की घोषणा

2023 की शुरुआत में निकाल दिए गए 10,000 कर्मचारी सप्लाई चेन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और इंटरनेट ऑफ थिंग्स से थे। यह इस माइक्रोसॉफ्ट के तीसरे राउंड की छंटनी थी। उस समय, Microsoft के सत्या नडेला ने कहा था कि कंपनी ऐसे बदलाव करेगी, जिसके चलते FY23 Q3 (तीसरी तिमाही) के अंत तक हमारे कुल वर्कफोर्स में 10,000 नौकरियों की कमी आएगी। कंपनी में कुल 2,20,000 से अधिक कर्मचारी थे और छंटनी से इसके कर्मचारियों की संख्या का लगभग 5 फीसदी घट जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें