Get App

मिनी लोन: बिना गारंटी, झटपट पैसा! इस स्मॉल पर्सनल लोन से जुड़ी हर जरूरी जानकारी पढ़ें

इमरजेंसी में तुरंत पैसे चाहिए? मिनी लोन से पाएं फटाफट अप्रूवल और आसान रिपेमेंट ऑप्शन. जानें कैसे काम करता है ये लोन और कैसे पाएं बेस्ट डील.

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 09, 2026 पर 4:30 PM
मिनी लोन: बिना गारंटी, झटपट पैसा! इस स्मॉल पर्सनल लोन से जुड़ी हर जरूरी जानकारी पढ़ें

इमरजेंसी खर्च या थोड़े समय के लिए पैसों की जरूरत है? मिनी लोन इस स्थिति में फटाफट और बिना झंझट के आपकी मदद कर सकते हैं. मिनी लोन को आमतौर पर स्मॉल पर्सनल लोन भी कहा जाता है. ऐसे लोन आमतौर पर बहुत कम कागजी कार्रवाई के साथ तुरंत मिल जाते हैं और इन्हें चुकाने के लिए फ्लेक्सिबल ऑप्शंस भी मौजूद होते हैं. ये उन लोगों के लिए बिल्कुल सही होते हैं, जिन्हें तुरंत कुछ पैसों की जरूरत होती है. लेकिन अप्लाई करने से पहले यह जानना जरूरी है कि ये कैसे काम करते हैं, इसके फायदे क्या हैं और क्या जोखिम हो सकते हैं.

मिनी लोन या स्मॉल पर्सनल लोन क्या है?

मिनी लोन या स्मॉल पर्सनल लोन एक शॉर्ट-टर्म लोन होता है, जो लोगों को अचानक आए खर्चों को पूरा करने में मदद करता है. यह अनसिक्योर्ड होता है, यानी इसके लिए किसी गारंटी या एसेट गिरवी रखने की जरूरत नहीं होती. ये लोन आसानी से मिल जाते हैं और इनकी प्रोसेसिंग भी काफी फास्ट होती है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे आप किसी भी जरूरत (जैसे मेडिकल इमरजेंसी, घर की मरम्मत, ट्रैवल या घर का सामान खरीदने के लिए) के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. जब कुछ पैसों की तुरंत जरूरत हो, तो यह एक फ्लेक्सिबल ऑप्शन बन जाता है. आप मनीकंट्रोल पर 10.5% ब्याज से शुरू ₹50 लाख तक के इंस्टेंट लोन पा सकते हैं. 

इसका रिपेमेंट भी काफी आसान होता है. आप 12 से 72 महीनों के बीच का कोई भी टेन्योर चुन सकते हैं. लंबे टेन्योर में EMI कम बनेगी, लेकिन ब्याज ज्यादा देना पड़ सकता है. यह एक छोटा लोन होता है, इसलिए आमतौर पर 5,000 रुपए से लेकर कुछ लाख रुपए तक की रकम ही मिलती है.

मिनी लोन या स्मॉल पर्सनल लोन: एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

सब समाचार

+ और भी पढ़ें