Get App

MobiKwik का रेवेन्यू FY22 में 80% बढ़कर 540 करोड़ पर पहुंचा, दूसरी छमाही में EBITDA प्रॉफिट में आया

फिनटेक स्टार्टअप मोबीक्विक (MobiKwik) के रेवेन्यू में वित्त वर्ष 2022 में सालाना आधार पर 80 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 03, 2022 पर 5:34 PM
MobiKwik का रेवेन्यू FY22 में 80% बढ़कर 540 करोड़ पर पहुंचा, दूसरी छमाही में EBITDA प्रॉफिट में आया
मोबीक्विक ने दावा किया वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में उसका EBITDA पॉजिटिव हो गया

फिनटेक स्टार्टअप मोबीक्विक (MobiKwik) के रेवेन्यू में वित्त वर्ष 2022 में सालाना आधार पर 80 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई हैं। कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि FY22 में उसका रेवेन्यू पिछले साल की तुलना में 80 फीसदी बढ़कर 540 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी ने बताया कि उसका कंट्रीब्यूशन मार्जिन वित्त वर्ष 2022 में बढ़कर 147 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष में 21 करोड़ रुपये था। मोबीक्विक का टोटल कैश बर्न वित्त वर्ष 2022 की पहली छमाही में 72.5 करोड़ रहा।

मोबीक्विक ने दावा किया वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में उसका EBITDA (अर्निंग बिफोर इंटरेस्ट टैक्स डेप्रिसिएशन और एमॉर्टाइजेशन) पॉजिटिव हो गया। हालांकि इसने नेट प्रॉफिट के आंकड़ों के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी।

वित्त वर्ष 2021 में कंपनी का कुल लॉस 110.99 करोड़ रुपये था। FY22 फिनटेक स्टार्टअप के लिए एक अहम साल था, जिसमें कंपनी ने वेंचर कैपिटल में 3.5 करोड़ जुटाए। इसके पेमेंट प्लेटफॉर्म पर 2.2 करोड़ यूजर्स जुड़े हैं, जिससे कुल यूजर्स बेस करीब 12.7 करोड़ हो गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें