Moneycontrol एक बार फिर बना बिजनेस न्यूज में नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म, अक्टूबर में आए ET से 36% ज्यादा यूनीक विजिटर्स

कॉमस्कोर के ताजा आंकड़े भारत के सबसे बड़े वित्तीय प्लेटफॉर्म और भरोसेमंद बिजनेस न्यूज और जानकारियों के लिए जानी-मानी डेस्टिनेशन के रूप में मनीकंट्रोल की पोजिशन को पुख्ता करते हैं। इससे पहले अक्टूबर में प्लेटफॉर्म की सब्सक्रिप्शन सर्विस Moneycontrol Pro ने 10 लाख पेइंग सब्सक्राइबर्स के आंकड़े को पार कर लिया

अपडेटेड Nov 25, 2024 पर 10:24 PM
Story continues below Advertisement
हर प्रमुख डिजिटल मेजरमेंट मीट्रिक पर मनीकंट्रोल, ET से आगे है।

मनीकंट्रोल ने एक बार फिर भारत में बिजनेस, मार्केट्स और फाइनेंस से जुड़ी न्यूज के मामले में द इकोनॉमिक टाइम्स को पीछे छोड़ते हुए टॉप वेबसाइट के रूप में अपनी स्थिति मजबूत की है। ग्लोबल डिजिटल ऑडियंस मेजरमेंट एजेंसी 'कॉमस्कोर' की ओर से जारी अक्टूबर के रीडरशिप डेटा से यह बात सामने आई है। कॉमस्कोर के अनुसार, अक्टूबर में मनीकंट्रोल पर 5.39 करोड़ यूनीक विजिटर आए, जबकि ET पर 3.96 करोड़ यूनीक विजिटर आए। इससे मनीकंट्रोल को एक कमांडिंग ऑडियंस-शेयर लीड मिली, जो प्रति माह यूनीक विजिटर्स के मामले में ET से 36 प्रतिशत अधिक है।

हर प्रमुख डिजिटल मेजरमेंट मीट्रिक पर मनीकंट्रोल, ET से आगे है। कॉमस्कोर के अनुसार, मनीकंट्रोल प्लेटफॉर्म ने अक्टूबर 2024 में लगभग दोगुने पेज व्यूज दर्ज किए, जो 49.15 करोड़ रहे। वहीं ET के पेज व्यूज 25.08 करोड़ थे।

रीडर इंगेजमेंट में भी मनीकंट्रोल आगे


रीडर्स ने मनीकंट्रोल के कंटेंट के साथ इंगेज रहने में भी काफी अधिक समय बिताया। कॉमस्कोर के अनुसार, अक्टूबर में रीडर्स ने मनीकंट्रोल प्लेटफॉर्म पर कुल मिलाकर 45.86 करोड़ मिनट बिताए। यह महीने के दौरान ET पर यूजर्स/रीडर्स द्वारा बिताए गए समय 29.48 करोड़ मिनट से 50 प्रतिशत अधिक है। यह बड़ा अंतर रीडर्स के साथ मनीकंट्रोल के जुड़ाव और इसकी गहराई को दर्शाता है।

कॉमस्कोर के ताजा आंकड़े भारत के सबसे बड़े वित्तीय प्लेटफॉर्म और भरोसेमंद बिजनेस न्यूज और जानकारियों के लिए जानी-मानी डेस्टिनेशन के रूप में मनीकंट्रोल की पोजिशन को पुख्ता करते हैं। ये आंकड़े भारत के निवेशकों और बिजनेस कम्युनिटी के लिए हाई क्वालिटी, अथॉरिटेटिव कंटेंट प्रदान करने की मनीकंट्रोल की अटूट प्रतिबद्धता का भी सबूत हैं।

10 लाख पेइंग सब्सक्राइबर्स को क्रॉस कर चुका है Moneycontrol Pro

इससे पहले अक्टूबर में प्लेटफॉर्म की सब्सक्रिप्शन सर्विस Moneycontrol Pro ने 10 लाख पेइंग सब्सक्राइबर्स के आंकड़े को पार कर लिया। इससे भारत के सबसे बड़े न्यूज सब्सक्रिप्शन प्लेटफॉर्म के तौर पर मनीकंट्रोल की पोजिशन मजबूत हुई और इसने दुनिया भर में टॉप 15 में जगह बनाई।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।