ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस (Moody's Investors Service) ने पाकिस्तान सरकार की स्थानीय और विदेशी मुद्रा जारी करने वाली एजेंसी और सीनियर इनसिक्योर्ड डेट रेटिंग को "Caa1" से घटाकर "Caa3" कर दिया है। मूडीज ने एक बयान में कहा कि एजेंसी ने अपने आकलन में पाया कि पाकिस्तान की "नकदी को बढ़ती नाजुक स्थिति" और विदेशी मुद्रा भंडार की स्थिति Caa3 रेटिंग के अनुरूप "डिफॉल्ट जोखिम" को एक स्तर तक बढ़ा देती है। इसी आकलन के आधार पर रेटिंग को घटाने का फैसला किया है।
मूडीज ने बताया कि उसने इसके साथ उसने सीनियर अनसिक्योर्ड MTN प्रोग्राम की रेटिंग भी (P)Caa1 से घटाकर (P)Caa3 कर दी है। एजेंसी ने आगे कहा कि इसने देश के रेटिंग को "नकारात्मक से स्थिर" में बदल दिया है।
मूडीज ने कहा कि पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार "बेहद निचले स्तर" तक गिर गया है और यह देश की तत्काव और मध्यम अवधि के विदेशी भुगतानों को पूरा करने की स्थिति में भी नहीं है।
रेटिंग एजेंसी ने कहा कि पाकिस्तानी सरकार ने IMF से फंड पाने के लिए हाल में टैक्स से जुड़ी कुछ शर्तों को लागू किया है और IMF का फंड मिलने से इसे अपनी तत्कालिक जरूरतों को पूरा करने में मदद भी मिल सकती है। हालांकि, "कमजोर प्रशासन और बढ़े हुए सामाजिक जोखिम पाकिस्तान के फैसलों को लागू करने की क्षमता को बाधित करते हैं। पाकिस्तान को बड़ी फंडिंग पाने के लिए ऐसी कई नीतियों को लागू करना होगा।"
मूडीज ने पाकिस्तान को जो स्टेबल रेटिंग दी है, वह बताता है कि पाकिस्तान जिन दबावों का सामना कर रहा है, वे मोटे तौर पर संतुलित जोखिमों के साथ Caa3 रेटिंग स्तर के अनुरूप हैं।