मदर डेयरी (Mother Dairy) इन गर्मियों में मुख्य रूप से आइसक्रीम और दही कैटेगरी में 30 नए प्रोडक्ट्स पेश करने वाली है। कंपनी को इससे कंज्यूमर डिमांड में 25 से 30 फीसदी की बढ़ोतरी की उम्मीद है। कंपनी के एक सीनियर अधिकारी ने यह जानकारी दी है। दिल्ली-एनसीआर की लीडिंग मिल्क सप्लायर मदर डेयरी के पास 9 डेयरी प्रोसेसिंग प्लांट हैं जिनकी कुल क्षमता 50 लाख लीटर प्रतिदिन से अधिक की है।
