चंद्रशेखरन की लीडरशिप में Tata Group के शेयरों की वैल्यू तीन गुना बढ़ी, दूसरी बार बने टाटा संस के चेयरमैन

चंद्रशेखरन के पहले कार्यकाल में टाटा समूह न सिर्फ सायरस मिस्त्री से जुड़े विवाद से उबरने में सफल रहा बल्कि समूह की कई कंपनियों का प्रदर्शन भी शानदार रहा, चंद्रशेखरन को टाटा समूह में 34 साल का अनुभव है

अपडेटेड Feb 11, 2022 पर 7:53 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एन चंद्रशेखरन को साल 2017 में टाटा संस का चेयरमैन पहली बार बनाया गया था

एन चंद्रशेखरन दोबारा टाटा संस के चेयरमैन बन गए हैं। टाटा संस के बोर्ड की बैठक शुक्रवार को हुई, जिसमें यह फैसला लिया गया। इसमें चंद्रशेखरन का कार्यकाल 5 साल बढ़ाने का फैसला लिया गया। चंद्रशेखरन को साल 2017 में टाटा संस का चेयरमैन पहली बार बनाया गया था। उनका कार्यकाल इस महीने की 20 तारीख को खत्म हो रहा था।

टाटा समूह देश का सबसे बड़ा बिजनसे घराना है। इसमें दो दर्जन से ज्यादा सूचीबद्ध कंपनियां हैं। टीसीएस, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, टाटा केमिकल इस समूह की बड़ी कंपनियां है। टाटा संस के चेयरमैन का पद बहुत अहम है, क्योंकि वह टाटा समूह की कंपनियों का भी प्रमुख होता है। उनकी बिजनेस ग्रोथ, स्ट्रैटेजी जैसे फैसलों में उसका सबसे बड़ा योगदान होता है।

यह भी पढ़ें : Multibagger Stock: इन शुगर स्टॉक्स ने 1 साल में दिया करीब 300% से ज्यादा का रिटर्न, अभी भी इनमें बाकी है दम, इनसे ना चूके नजर


एन चंद्रशेखरन को पहली बार तब टाटा संस का चैयरमैन बनाया गया था, जब यह समूह लीडरशिप क्राइसिस से गुजर रहा था। कंपनी ने चेयरमैन पद से सायरस मिस्त्री को हटा दिया था। मिस्त्री ने इसके खिलाफ कानूनी रास्ता अपनाया था। तब चंद्रशेखर पर समूह को संकट से उबारने के साथ ही टीसीएस, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील जैसी दिग्गज कंपनियों की ग्रोथ बढ़ाने की भी जिम्मेदारी थी। इस काम में वह 100 फीसदी कामयाब रहे हैं।

चंद्रशेखरन के पहले कार्यकाल में टाटा समूह न सिर्फ सायरस मिस्त्री से जुड़े विवाद से उबरने में सफल रहा बल्कि समूह की कई कंपनियों का प्रदर्शन भी शानदार रहा। चंद्रशेखरन को टाटा समूह में 34 साल का अनुभव है। उन्होंने साल 1988 में आईआईएम-कलकत्ता से एमबीए करने के बाद टाटा स्टील में नौकरी शुरू की थी। 2017 में वह इस समूह का चेयरमैन बनने के समय टीसीएस के प्रमुख थे। खास बात यह है कि वह समूह का चैयरमैन बनने वाल पहले नॉन-फैमिली मेंबर थे।

पिछले पांच साल में टाटा समूह की प्रमुख कंपनियों ने निवेशकों को मालामाल किया है।चंद्रशेखरन के कार्यकाल में टीसीएस देश की सबसे बड़ी कंपनी बनने में कामयाब रही है। मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से इसके रिलायंस इंडस्ट्रीज के बीच फासला बहुत कम रहा गया है। इसका काफी हद तक श्रेय चंद्रशेखरन को जाता है। समूह की दिग्गज कंपनी टीसीएस का शेयर पिछले पांच साल में तिगुना हो गया है। 17 फरवरी, 2017 को इस शेयर का भाव 1203 रुपये था। अभी इस शेयर का भाव 3706 रुपये चल रहा है।

टाइटन इस समूह का नगीना है। 17 फरवरी, 2017 को टाइटन के शेयर का प्राइस 431 रुपये था। अब इस शेयर का भाव 2448 रुपये चल रहा है। इस तरह इस शेयर ने निवेशकों का पैसा छह गुना कर दिया है। टाटा पावर का शेयर 17 फरवरी 2017 को 84 रुपये था। आज इसका भाव 237 रुपये चल रहा है। टाटा केमिकल का भाव 17 फरवरी, 2017 को 559 रुपये था। आज इसका भाव 932 रुपये चल रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।