क्रेडिट सुइस ग्रुप एजी (Credit Suisse) में एशिया पैसिफिक स्ट्रेटजी के को-हेड नीलकंठ मिश्रा (Neelkanth Mishra) ने फाइनेंशियल सर्विस फर्म से इस्तीफा दे दिया है। Bloomberg ने इस मामले से जुड़े लोगों के हवाले से बताया कि मिश्रा अब मुंबई में एक्सिस बैंक (Axis Bank) लिमिटेड में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। इन लोगों ने कहा कि मिश्रा के पास स्विस बैंक में दो दशकों का अनुभव है। निजी जानकारी के मुताबिक, उन्होंने एक्सिस बैंक के रिसर्च डिपार्टमेंट का नेतृत्व करने के लिए सहमति जताई है।
ये हायरिंग एक्सिस बैंक के CEO अमिताभ चौधरी की बैंक के वेल्थ मैनेजमेंट और इनवेस्टमेंट बैंकिंग बिजनेस समेत अलग-अलग बिजनेस को मजबूत करने की योजान का हिस्सा है। बैंक के शेयर की कीमत इस साल की शुरुआत में रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई थी।
फाइनेंसर ने इस महीने की शुरुआत में 1.4 अरब डॉलर में सिटीग्रुप Inc. के भारतीय रिटेल बैंकिंग बिजनेस का अधिग्रहण भी पूरा कर लिया था।
एक्सिस बैंक के प्रवक्ता ने इस मामले पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया, जबकि क्रेडिट सुइस के प्रवक्ताओं ने मिश्रा के इस्तीफे पर ईमेल और फोन कॉल का जवाब नहीं दिया। साथ ही नीलकंठ मिश्रा को भी प्रतिक्रिया के लिए ईमेल और टेक्स्ट मैसेद भेजा गया था, लेकिन उनका भी कोई जवाब नहीं आया।
इस महीने की शुरुआत में एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया गया कि क्रेडिट सुइस में इंडियन इक्विटी रिसर्ट के पूर्व प्रमुख आशीष गुप्ता मुख्य निवेश अधिकारी के रूप में एक्सिस म्यूचुअल फंड में शामिल हुए।
क्रेडिट सुइस की वेबसाइट के अनुसार, मिश्रा भारत के प्रधान मंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद का हिस्सा हैं और 15वें वित्त आयोग और भारत सेमीकंडक्टर मिशन जैसी कई सरकारी समितियों के सलाहकार रहे हैं।
सिंगापुर और ताइपे में पिछले पदों के साथ वर्तमान में मुंबई में रह हे, मिश्रा व्यवसायों को सलाह भी देते हैं और पिछले कुछ सालों से भारतीय उद्योग परिसंघ के आर्थिक मामलों की परिषद का हिस्सा हैं।
मिश्रा कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), कानपुर से गोल्ड मेडल विजेता हैं।