Get App

Netflix का सब्सक्रिप्शन आपके लिए और सस्ता होने वाला है! जानिए क्यों प्लान सस्ता करने की तैयारी में है कंपनी

Netflix अपने सस्ते प्लान में कॉन्टेंट के साथ विज्ञापन दिखाने की तैयारी में हैं, जानिए कंपनी का मौजूदा प्लान क्या है जिसमें वह विज्ञापन नहीं दिखाती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 20, 2022 पर 10:18 AM
Netflix का सब्सक्रिप्शन आपके लिए और सस्ता होने वाला है! जानिए क्यों प्लान सस्ता करने की तैयारी में है कंपनी
मंगलवार को Netflix के शेयरों में 27% की गिरावट आई है

नेटफ्लिक्स (Netflix) अपने यूजर्स बढ़ाने के लिए सस्ते प्लान लॉन्च करने पर विचार कर रही है। कंपनी का प्लान है कि वह ऐसे सस्ते प्लान लॉन्च करे जिनमें विज्ञापन दिखाया जाए। पिछले कई साल से Netflix बिना किसी विज्ञापन के फिल्में और टीवी शो दिखाती आ रही है। लेकिन कंपनी अब यह बड़ा बदलाव करने वाली है। कंपनी के को-चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर रीड हास्टिंग ने मंगलवार को निवेशकों से विज्ञापन की संभावनाओं पर बातचीत की।

Netflix क्यों सस्ता कर रही है प्लान?

कैलेंडर ईयर 2022 की पहली तिमाही (जनवरी-मार्च) में Netflix को 2 लाख ग्राहकों का नुकसान हुआ है। पिछले एक दशक में पहली बार Netflix के सब्सक्राइबर्स इतनी बड़ी संख्या में कम हुए हैं। आशंका है कि जून तिमाही में कंपनी को 20 लाख सब्सक्राइबर्स का नुकसान हो सकता है।

ग्राहकों की संख्या लगातार घटने के कारण Netflix अपने प्लान के रेट घटाने पर विचार कर रही है। ऐसे में कंपनी विज्ञापन के साथ कॉन्टेंट दिखाएगी और प्लान सस्ते रखेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें