Moneycontrol's New Milestone: बिजनेस की खबरों के लिए मनीकंट्रोल बना सबसे भरोसेमंद, अक्टूबर में 10 करोड़ यूजर्स ने पढ़ा

MoneyControl's New Milestone: नेटवर्क 18 ग्रुप के डिजिटल फाइनेंशियल प्लेटफॉर्म मनीकंट्रोल ने पिछले महीने अक्टूबर में एक और उपलब्धि हासिल की। Google के आंकड़ों के मुताबिक, इसके प्लेटफॉर्म पर 10 करोड़ से अधिक यूनिक विजिटर्स आए। इस उपलब्धि ने फाइनेंशयिल न्यूज, मार्केट से जुड़े तथ्यों और निवेश से जुड़ी जानकारियों के लिए मनीकंट्रोल की स्थिति को भरोसेमंद और जरूरी स्रोत के रूप में और मजबूत किया

अपडेटेड Nov 05, 2024 पर 1:41 PM
Story continues below Advertisement
मनीकंट्रोल की प्रीमियम सब्सक्रिप्शन सर्विस मनीकंट्रोल प्रो ने हाल ही में 10 लाख सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार किया था। इसने देश के सबसे बड़े डिजिटल न्यूज सब्सक्रिप्शन प्लेटफॉर्म के रूप में मनीकंट्रोल प्रो की स्थिति और मजबूत की।

Moneycontrol's New Milestone: नेटवर्क 18 ग्रुप के डिजिटल फाइनेंशियल प्लेटफॉर्म मनीकंट्रोल ने पिछले महीने अक्टूबर में एक और उपलब्धि हासिल की। गूगल के आंकड़ों के मुताबिक इसके प्लेटफॉर्म पर 10 करोड़ से अधिक यूनिक विजिटर्स आए। इस उपलब्धि ने फाइनेंशयिल न्यूज, मार्केट से जुड़े तथ्यों और निवेश से जुड़ी जानकारियों के लिए मनीकंट्रोल की स्थिति को भरोसेमंद और जरूरी स्रोत के रूप में और मजबूत किया। स्टॉक मार्केट से जुड़े आंकड़े, फाइेंशियल टूल्स, स्टॉक्स पर एक्स्क्लूसिव रिसर्च के साथ-साथ मार्केट और बिजनेस की अहम खबरों की खास प्रस्तुति ने इसकी पैठ मजबूत की है

अधिक भरोसे का संकेत

नेटवर्क 18 के चेयरमैन आदिल जैनुलभाई ने मनीकंट्रोल की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह उपलब्धि मनीकंट्रोल के लोगों के तगड़े भरोसे को दिखाता है जिसके मार्केट डेटा टूल्स और कंटेंट से उन्हें अपने पैसे को स्मार्ट तरीके से निवेश करने में मदद मिलती है। मनीकंट्रोल के एमडी नलिन मेहता का कहना है कि सिर्फ एक महीने में 10 करोड़ से अधिक लोगों ने मनीकंट्रोल का इस्तेमाल किया, यह इसके कंटेंट की गुणवत्ता और निवेश के लिए टिप्स की तलाश कर रहे खुदरा निवेशकों को जरूरी जानकारियों पर भी भरोसे को दिखाता है।


Moneycontrol Pro, दुनिया के टॉप-15 न्यूज सब्सक्रिप्शन प्लेटफॉर्म में शुमार

मनीकंट्रोल की प्रीमियम सब्सक्रिप्शन सर्विस मनीकंट्रोल प्रो ने हाल ही में 10 लाख सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार किया था। इसने देश के सबसे बड़े डिजिटल न्यूज सब्सक्रिप्शन प्लेटफॉर्म के रूप में मनीकंट्रोल प्रो की स्थिति और मजबूत की। इसके अलावा यह दुनिया के टॉप 15 डिजिटल न्यूज सब्सक्रिप्शन प्लेटफॉर्म में शामिल हो गया। इसकी टक्कर अब फाइनेंशियल टाइम्स और चीन के Caixin जैसे टॉप इंटरनेशनल आउटलेट्स से है। यह पांच साल पहले लॉन्च हुई थी और अब इसके 70 लाख मंथली एक्टिव यूजर्स हो गए हैं जिनकी संख्या लगातार बढ़ रही है। इसमें हर महीने कुछ नए फीचर्स जुड़ते हैं ताकि निवेशक बाजारों पर पैनी नजर रख सकें।

मनीकंट्रोल पर यूजर्स बिता रहे अधिक समय

वैश्विक डिजिटल मेजरमेंट एजेंसी कॉमस्कोर के मुताबिक सितंबर 2024 में मनीकंट्रोल का ऑडिएंस द इकनॉमिक टाइम्स से 31 फीसदी अधिक था। वहीं पेज व्यूज के मामले में मनीकंट्रोल 40 फीसदी आगे रही। कॉमस्कोर के मुताबिक मनीकंट्रोल पर यूजर्स ने रिकॉर्ड 40.75 करोड़ मिनट बिताए जिससे यह साबित होता है कि मनीकंट्रोल पर यूजर्स अधिक समय बिता रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।