नतीजों के बाद NETWORK 18 के शेयर में रफ्तार, जून तिमाही में जानें कैसे रहें नतीजे

ऊंचे बेस की वजह से सालाना आधार पर न्यूज बिजनेस का ऑपरेटिंग रेवेन्यू घटा है। स्पोर्ट्स पैक्ड तिमाही और कमजोर कंज्यूमर डिमांड की वजह से न्यूज बिजनेस को कम विज्ञापन मिले हैं। सालाना आधार पर TV न्यूज इंडस्ट्री के विज्ञापन इंवेंट्री कंज्म्पशन में 20% से ज्यादा की गिरावट आई है। हाई बेस और कम विज्ञापनों के बावजूद अच्छा प्रदर्शन रहा है

अपडेटेड Jul 16, 2025 पर 4:46 PM
Story continues below Advertisement

पहली तिमाही में अच्छे नतीजों के बाद NETWORK18 के शेयर में जोरदार रफ्तार देखने को मिल रही है। ऊंचे बेस के बावजूद कंपनी ने अच्छा प्रदर्शन किया है। कंपनी की TV और डिजिटल लीडरशिप बरकरार है। रीजनल मार्केट में भी ग्रोथ बरकरार है।

NETWORK18 Q1 हाईलाइट्स

ऊंचे बेस की वजह से सालाना आधार पर न्यूज बिजनेस का ऑपरेटिंग रेवेन्यू घटा है। स्पोर्ट्स पैक्ड तिमाही और कमजोर कंज्यूमर डिमांड की वजह से न्यूज बिजनेस को कम विज्ञापन मिले हैं। सालाना आधार पर TV न्यूज इंडस्ट्री के विज्ञापन इंवेंट्री कंज्म्पशन में 20% से ज्यादा की गिरावट आई है। हाई बेस और कम विज्ञापनों के बावजूद अच्छा प्रदर्शन रहा है। चुनावों से जुड़े रेवेन्यू के बावजूद Q1FY24 में ऑपरेटिंग रेवेन्यू 9% बढ़ा है। खर्चों पर काबू में रखा गया है। Q1FY26 में ऑपरेटिंग खर्चों में 5% की कमी आई है।


NETWORK18 पहुंच के आधार पर देश का नंबर-1 डिजिटल न्यूज नेटवर्क बना

NETWORK18 पहुंच के आधार पर देश का नंबर-1 डिजिटल न्यूज नेटवर्क बना है। सभी नेटिव और सोशल प्लेटफॉर्म्स पर मंथली रीच 30 Cr से ज्यादा हो गई है। सालाना आधार पर व्यूवरशिप 2.2% बढ़ी है। देश के सबसे बड़े न्यूज नेटवर्क की पोजिशन पर बरकरार है। रीजनल मार्केट में ग्रोथ से व्यूवरशिप बढ़ी है। हिंदी जनरल न्यूज, इंग्लिश जनरल न्यूज, इंग्लिश बिजनेस न्यूज और मराठी न्यूज में लीडरशिप बरकरार है। बंगाली और कन्नड मार्केट में दूसरी पोजिशन है। Moneycontrol Pro देश का नंबर-1 सब्सक्रिप्शन बेस्ड फाइनेंशियल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म बना रहा है। वीडियो व्यूज में Firstpost की सालाना आधार पर 100% से ज्यादा ग्रोथ देखने को मिली है। सब्सक्रिप्शन बेस्ड प्रोडक्ट्स को मजबूत करने पर फोकस है। 3 नए सब्सक्रिप्शन CNBC-TV18 ACCESS, Moneycontrol Super Pro और CNBC-TV18 Prime लॉन्च किए गए हैं।

नए सोर्स से आय के विकल्प बढ़े

कंपनी के मैनेजमेंट ने कहा है कि  CNBC ACCESS में कई सारी वैल्यू एडेड सर्विस देंगें। CNBC ACCESS का सालाना सब्सक्रिप्शन 10,000 रुपए हो गया है। CNBC ACCESS पर कई स्पेशल शो और इवेंट के फ्री पास मिलेंगे। Network 18 में 20 से ज्यादा चैनल्स मौजूद हैं। सब्सक्रिप्शन आय भी कंपनी के लिए अच्छा सोर्स है। पहले सिर्फ एंटरटेनमेंट और न्यूज चैनल्स को विज्ञापन मिलते थे। अब टेक, ई-कॉमर्स समेत कई सेक्टर को विज्ञापन मिलते हैं। मीडिया में विज्ञापन पर निर्भरता कम करने पर जोर है। इंवेट के साथ-साथ सोशल कैंपेन पर भी फोकस है। नए सोर्स से आय के विकल्प बढ़े हैं।

पिछले 2 महीने में मनीकंट्रोल सुपर प्रो को मिला अच्छा रिस्पॉन्स

4 साल में मनीकंट्रोल प्रो के 10 लाख से ज्यादा पेड सब्सक्राइबर हो गए हैं। 999 रुपए में मनीकंट्रोल प्रो का सालभर का सब्सक्रिप्शन मिलता है। मनीकंट्रोल सुपर प्रो का 2500 रुपए में सालभर का सब्सक्रिप्शन मिलता है। पिछले 2 महीने में मनीकंट्रोल सुपर प्रो को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। CNBC ACCESS को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सब्सक्रिप्शन आय में आगे बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

CNBC-Awaaz exclusive : भारतीय स्टेट बैंक आज लॉन्च कर सकता है 25000 करोड़ रुपये का QIP

पिछले कुछ साल में विज्ञापन आय में प्रतिस्पर्धा बढ़ी

पिछले कुछ साल में विज्ञापन आय में प्रतिस्पर्धा बढ़ी है। विज्ञापन के लिए इंडस्ट्री में ज्यादा प्लेटफॉर्म उपलब्ध हैं। ज्यादा ट्रैफिक वाले प्लेटफॉर्म को विज्ञापन मिलेंगे। सब्सक्राइबर को ज्यादा से ज्यादा सर्विस देने पर जोर है। प्रतिस्पर्धा के बावजूद हमेशा कंपनी ने अच्छा किया है। कंपनी भी आय के लिए नए-नए सोर्स तैयार कर रही है। प्रतिस्पर्धा बढ़ने से नेटवर्क की लागत भी बढ़ेगी। टैलेंट और डिस्ट्रिब्यूशन लागत भी बढ़ेगी। कंपनी के प्लेटफॉर्म पर लोगों का भरोसा बरकरार है। लागत बढ़ने का साथ-साथ आय में भी इजाफा होगा।

CREATOR 18 के तहत नए बेहतर कंटेंट देने पर जोर

अच्छे कंटेंट को सभी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया जाएगा। CREATOR 18 के तहत नए साझेदार जोड़ने पर फोकस है। CREATOR 18 के तहत नए बेहतर कंटेंट देने पर जोर है।

ETV के सौदे के एडजस्टमेंट की वजह से बुक्स में अन्य आय दिख रही है।बुक्स में अब ETV की फेयर वैल्यू दिख रही है। कंपनी का नॉन-न्यूज से भी आय पर भी फोकस बढ़ेगा। नॉन-न्यूज कंटेट पर भी ज्यादा काम करना होगा। आर्ट, कल्चर, स्पोर्ट्स, ऑटो भी आय के बड़े वर्टिकल हैं। हेल्थकेयर, CSR के दो बड़े वर्टिकल लॉन्च किए हैं। अगले 5 साल में नॉन-न्यूज के साथ न्यूज भी बेहतर ग्रोथ करेगा। पिछले कुछ सालों से कंपनी की ग्रोथ बेहतर रही है। कंपनी के चैनल्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म नंबर 1 पोजीशन पर हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।