Apple का बड़ा कदम, नए लॉन्च iPhone 16e समेत पूरी 16 सीरीज अब भारत में हो रही तैयार

iPhone 16E में Apple की A18 चिप है। इसमें वही प्रोसेसर है, जो स्टैंडर्ड iPhone 16 मॉडल में है और जो अधिक किफायती कीमत पर AI-संचालित क्षमताएं उपलब्ध कराता है। हाल ही में अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही के दौरान Apple पहली बार भारत के टॉप 5 स्मार्टफोन ब्रांड्स में शामिल हुई

अपडेटेड Feb 20, 2025 पर 10:11 AM
Story continues below Advertisement
iPhone 16E सफेद और काले रंग में उपलब्ध होगा।

टेक कंपनी Apple ने आधिकारिक तौर पर iPhone 16e को लॉन्च कर दिया है। यह एंट्री-लेवल iPhone SE (2022) का रिफ्रेश्ड वर्जन है। खास बात यह है कि कंपनी ने कहा है कि iPhone 16e को शुरू से ही भारत में असेंबल किया जा रहा है। यहीं से भारतीय कंज्यूमर्स और अंतरराष्ट्रीय निर्यात दोनों को कवर किया जाएगा। इस लॉन्च के साथ Apple ने अब अपनी पूरी iPhone 16 सीरीज का भारत में उत्पादन शुरू कर दिया है।

कंपनी पहले से ही भारत में अपने कॉन्ट्रैक्ट पार्टनर्स के जरिए iPhone 15, iPhone 14 और iPhone 13 के बेस वर्जन समेत पिछले मॉडल्स बना रही है। Apple ने बुधवार को कहा, "iPhone 16e समेत पूरी iPhone 16 लाइनअप को भारतीय उपभोक्ताओं के साथ-साथ चुनिंदा बाजारों में निर्यात के लिए भारत में असेंबल किया जा रहा है।"

iPhone 16E की कीमत


iPhone 16e सफेद और काले रंग में उपलब्ध होगा। इसमें 128GB, 256GB और 512GB के स्टोरेज ऑप्शन होंगे। कीमत 59,900 रुपये से शुरू होती है। प्री-ऑर्डर 21 फरवरी से शुरू होंगे। यह डिवाइस 28 फरवरी से Apple के आधिकारिक स्टोर, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और पूरे भारत में ऑथराइज्ड रिटेल पार्टनर्स के माध्यम से उपलब्ध होगी।

Byju’s Insolvency: NCLAT से रिजू रवींद्रन को झटका, CoC की ओर से ₹158 करोड़ के BCCI-Byju’s सेटलमेंट के रिव्यू पर नहीं लगेगी रोक

iPhone 16E के फीचर्स

iPhone 16e में Apple की A18 चिप है। इसमें वही प्रोसेसर है, जो स्टैंडर्ड iPhone 16 मॉडल में है और जो अधिक किफायती कीमत पर AI-संचालित क्षमताएं उपलब्ध कराता है। iPhone 16e में Apple का इन-हाउस 5G मॉडेम भी है, जिसे बैटरी एफिशिएंसी और कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है। iPhone 16e में 6.1-इंच सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले, 48MP मेन कैमरा, फेस आईडी जैसे फीचर्स हैं।

हाल ही में अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही के दौरान Apple पहली बार भारत के टॉप 5 स्मार्टफोन ब्रांड्स में शामिल हुई। कंपनी लोकल मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाकर और अपने रिटेल नेटवर्क को मजबूत करके अपनी क्षेत्रीय मौजूदगी का विस्तार कर रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।