ग्रीन एनर्जी सेक्टर की कंपनी नेक्सजेन एनर्जिया ने अगले 10 साल में देश में 5000 ग्रीन डीजल और कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) पंप खोलने की योजना बनाई है। कंपनी इसके लिए 15000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। नोएडा स्थित कंपनी ने हाल में उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में अपने पहले CBG पंप का उद्घाटन किया, जो क्लीन एनर्जी सेक्टर में इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) सर्विसेज को बढ़ावा देने की शुरुआत है।
