Get App

अपने इंफ्रास्ट्रक्चर इनवेस्टमेंट ट्रस्ट के लिए 9,000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में NHAI

नेशनल हाइवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) अपने नेशनल हाइवेज इंफ्रा ट्रस्ट (NHIT) के लिए 9,000 करोड़ रुपए (तकरीबन 1.03 अरब डॉलर) जुटाने के मकसद से निवेशकों के साथ बातचीत कर रही है। सूत्रों ने मनीकंट्रोल को यह जानकारी दी है। यह इस सरकारी ट्रस्ट के लिए फंड जुटाने का सबसे बड़ा अभियान हो सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 04, 2025 पर 10:51 PM
अपने इंफ्रास्ट्रक्चर इनवेस्टमेंट ट्रस्ट के लिए 9,000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में NHAI
यह देश में सड़कों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर इनवेस्टमेंट ट्रस्ट (InvIT) पर आधारित फंड जुटाने का सबसे बड़ा अभियान है।

नेशनल हाइवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) अपने नेशनल हाइवेज इंफ्रा ट्रस्ट (NHIT) के लिए 9,000 करोड़ रुपए (तकरीबन 1.03 अरब डॉलर) जुटाने के मकसद से निवेशकों के साथ बातचीत कर रही है। सूत्रों ने मनीकंट्रोल को यह जानकारी दी है। यह इस सरकारी ट्रस्ट के लिए फंड जुटाने का सबसे बड़ा अभियान हो सकता है।

साथ ही, यह देश में इंफ्रास्ट्रक्चर इनवेस्टमेंट ट्रस्ट (InvIT) पर आधारित सड़कों के लिए फंड जुटाने का सबसे बड़ा अभियान है। इस फंड का इस्तेमाल NHAI से रोड एसेट्स के पोर्टफोलियो के अधिग्रहण में किया जाएगा। NHAI के एक सीनियर अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं किए जाने की शर्त पर बताया, ‘एसेट्स के अधिग्रहण के चौथे दौर में NHIT आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड और गुजरात में मौजूद कुल 500 किलोमीटर लंबाई के 6 हाइवे का अधिग्रहण करेगा।’

सूत्रों के मुताबिक, कनाडा का सबसे बड़ा पेंशन फंड मैनेजर सीपीपी इनवेस्टमेंट्स (CPP Investments) और ओंटारियो टीचर्स पेंशन प्लान (OTPP) जैसे बड़े इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स भी इस दौर की बोली में शामिल हो सकती है। इन दोनों फंडों की InvIT 50 पर्सेंट हिस्सेदारी है।

फंड का बड़ा हिस्सा इंश्योरेंस कंपनियों, म्यूचुअल फंडों, कॉरपोरेट ट्रेजरी जैसी डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स से आएगा। NHIT में NHAI की 15.48 पर्सेंट हिस्सेदारी है, जबकि CPP इनवेस्टमेंट्स और OTPP की 25-25 पर्सेंट हिस्सेदारी है। NHIT का इरादा मौजूदा फाइनेंशियल ईयर के अंत यानी 31 मार्च 2025 तक फंड जुटाने की प्रक्रिया को पूरा करना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें