"कोई भी भाषा बोलिए, फैक्ट्री आंध्र प्रदेश में लगाइए", नारा लोकेश ने महिंद्रा ग्रुप को मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने का दिया न्योता

नारा लोकेश ने महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा को टैग करते हुए में लिखा, “आंध्र प्रदेश में हर सब-सेक्टर को ध्यान में रखकर खास नीतियां बनाई गई हैं, जो उन्हें अधिकतम इनसेंटिव मुहैया कराती हैं। हमें खुशी होगी अगर आप मैन्युफैक्चरिंग के लिए हमारे राज्य पर विचार करें। सबसे अहम बात, आपके कर्मचारियों का यहां स्वागत किया जाएगा और वे यहां अपनी इच्छानुसार किसी भी भाषा में बात कर सकते हैं।"

अपडेटेड Jul 21, 2025 पर 12:52 PM
Story continues below Advertisement
आंध्र प्रदेश के आईटी और इंडस्ट्री मिनिस्टर नारा लोकेश और महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा

आंध्र प्रदेश के आईटी और इंडस्ट्री मिनिस्टर नारा लोकेश ने शनिवार को महिंद्रा ग्रुप को राज्य में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि राज्य में हर सेक्टर के लिए विशेष नीतियां और व्यापार के लिए अनुकूल माहौल मौजूद है। नारा लोकेश ने महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा को टैग करते हुए एक पोस्ट में लिखा, “हम आपके आंध्र प्रदेश में चल रहे निवेश की सराहना करते हैं सर। मैं इस रिश्ते को और गहरा बनाने के लिए उत्सुक हूं। मैं आपके ग्रुप की इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EVs), डिफेंस और एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग में विस्तार योजनाओं के बारे में पढ़ा है।”

उन्होंने आगे लिखा, “आंध्र प्रदेश में हर सब-सेक्टर को ध्यान में रखकर खास नीतियां बनाई गई हैं, जो उन्हें अधिकतम इनसेंटिव मुहैया कराती हैं। हमें खुशी होगी अगर आप मैन्युफैक्चरिंग के लिए हमारे राज्य पर विचार करें। हम अपने काम करने के तरीके और स्पीड से आपको प्रभावित करने का वादा करते हैं। और सबसे अहम बात, आपके कर्मचारियों का यहां स्वागत किया जाएगा और वे यहां अपनी इच्छानुसार किसी भी भाषा में बात कर सकते हैं।"

नारा लोकेश का यह आमंत्रण आनंद महिंद्रा के एक पोस्ट के जवाब में आया, जिसमें उन्होंने लिखा था, “आंध्र प्रदेश की विकास यात्रा में साझेदार बनने पर हमें गर्व होगा। हमारी टीमें पहले से ही सोलर एनर्जी से लेकर माइक्रो इरिगेशन और टूरिज्म जैसे कई सेक्टर्स में चर्चा कर रही हैं।” दोनों के ट्वीट को आप नीचे देख सकते हैं-


इससे पहले भी नारा लोकेश ने महिंद्रा ग्रुप की एक तेलुगु भाषा में जारी विज्ञापन पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा था, “तेलुगु में आपका विज्ञापन बेहद पसंद आया, सर। आंध्र प्रदेश आपके वाहनों के लिए एक बड़ा बाजार है और मुझे यकीन है कि यह विज्ञापन भी खूब पसंद किया जाएगा। इसके अलावा क्यों न आप महिंद्रा की मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी आंध्र प्रदेश में लगाने पर विचार करें? हमारे पास आधुनिक ऑटोमोटिव इकोसिस्टम और विशाल बाजार मौजूद है। आपकी टीम की मेजबानी करना और यहां मौजूद अवसरों को दिखाना मुझे बहुत अच्छा लगेगा!"

एयरोस्पेस कंपनियों को भी दिया आमंत्रण

नारा लोकेश केवल ऑटोमोबाइल कंपनियों पर नहीं, बल्कि एयरोस्पेस सेक्टर पर भी फोकस कर रहे हैं। हाल ही में कर्नाटक सरकार ने जब बेंगलुरु एयरपोर्ट के पास प्रस्तावित एयरोस्पेस पार्क की योजना को रद्द करने का फैसला किया, तो उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “प्रिय एयरोस्पेस इंडस्ट्री, यह सुनकर अफसोस हुआ। मेरे पास एक बेहतर आइडिया है- क्यों न आप आंध्र प्रदेश पर विचार करें? हमारे पास शानदार एयरोस्पेस पॉलिसी, बेस्ट-इन-क्लास इनसेंटिव्स और 8000 एकड़ से अधिक तैयार जमीन (बेंगलुरु से ठीक बाहर) है।”

राज्यों में निवेश आकर्षित करने की होड़

सिर्फ आंध्र प्रदेश ही नहीं, बल्कि भारत के कई राज्य इस समय इलेक्ट्रिक-व्हीकल्स, डिफेंस और एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग जैसे भारी पूंजी निवेश वाले सेक्टर्स को आकर्षित करने के लिए आपस में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। हर राज्य की कोशिश है कि वह अपनी पॉलिसी, इनसेंटिव पैकेज और इंफ्रास्ट्रक्चर के दम पर इन इंडस्ट्रीज के लिए सबसे अनुकूल स्थान बने।

यह भी पढ़ें- जून तिमाही के कारोबारी नतीजे पर ये 10 शेयर धड़ाम, आपके पोर्टफोलियो में है कोई?

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।