इंफोसिस (Infosys) के संस्थापक एनआर नारायणमूर्ति (NR Narayana Murthy) ने सरकार को प्राइमरी और सेकेंडरी स्कूल के शिक्षकों पर बड़ा निवेश करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा है प्राइमरी और सेकेंडरी स्कूल टीचर्स पर अगले 20 साल में कम से कम 1 अरब डॉलर निवेश करने की जरूरत है। उन्होंने कहा है कि इसके बेहतर नतीजे देखने को मिलेंगे। इंफोसिस प्राइज (Infosys Prize) के एक कार्यक्रम में उन्होंने यह बात कही। इसका आयोजन इंफोसिस साइंस फाउंडेशन ने किया था। हर साल छह कैटेगरी में इंफोसिस की तरफ से यह अवॉर्ड दिया जाता है।
