NVIDIA AI Summit 2024: मेरे लिए Nvidia का मतलब विद्या यानी ज्ञान है: RIL के चेयरमैन मुकेश अंबानी

NVIDIA AI Summit में पहुंचे रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि मेरे लिए NVIDIA का मतलब 'विद्या' शब्द है, जिसका मतलब "ज्ञान" होता है। इस दौरान मुकेश अंबानी और Nvidia के फाउंडर और सीईओ जेनसेन हांग ने भारत में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) के विकास सहित कई मुद्दों पर चर्चा की।

अपडेटेड Oct 24, 2024 पर 1:15 PM
Story continues below Advertisement
NVIDIA AI Summit 2024: मुकेश अंबानी ने कहा कि हम एक नए इंटेलीजेंस युग की दहलीज पर खड़े हैं

NVIDIA AI Summit 2024: एनवीडिया के एआई शिखर सम्मेलन में गुरुवार 24 अक्टूबर को रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) भी शामिल हुए। इस दौरान मुकेश अंबानी और Nvidia के फाउंडर और सीईओ जेनसेन हांग ने भारत में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) के विकास सहित कई मुद्दों पर चर्चा की। मुंबई में आयोजित इस शिखर सम्मेलन के दौरान मुकेश अंबानी ने Nvidia कंपनी के नाम को लेकर एक अलग नजरिया दिया और इसे भारतीय संस्कृति और दर्शन के साथ जोड़ा। उन्होंने कहा कि मेरे लिए NVIDIA का मतलब 'विद्या' शब्द है, जिसका मतलब "ज्ञान" होता है।

उन्होंने जेनसन से कहा, “जब मैं आपकी बात सुन रहा था, तो मुझे याद आया कि NVIDIA एक अलग नाम है, लेकिन इसका एक गहरा अर्थ भी है। मेरे लिए यह 'विद्या' शब्द से मिलताजुलता है। 'विद्या' का मतलब भारत में 'ज्ञान' होता है।” अंबानी ने यह भी कहा कि 'विद्या' का संबंध हिंदू धर्म में देवी सरस्वती से है, जो ज्ञान की देवी मानी जाती हैं। उन्होंने इसे देवी लक्ष्मी से भी जोड़ा, जो समृद्धि की प्रतीक हैं, और कहा कि जब कोई ज्ञान की देवी की आराधना करता है, तो समृद्धि अपने आप आती है।

जेनसन हुआंग ने भी इस पर कहा कि उन्होंने शुरुआत में अपने कंपनी के नाम के लिए लोगों से काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा, "लोगों ने कहा था कि NVIDIA बहुत खराब नाम है और इससे कंपनी सफल नहीं हो पाएगी, लेकिन मुझे पता था कि यह नाम सही है।"


अंबानी ने NVIDIA के इनोवेशन और इंटेलीजेंस में अग्रणी भूमिका की भी सराहना की और कहा कि NVIDIA का काम ग्लोबल स्तर पर नॉलेज क्रांति को एक नई दिशा दे रहा है, जिससे खासतौर पर भारत के 1.5 अरब लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा, “जो आप चला रहे हैं वह नॉलेज रिवॉल्यूएशन को इंटेलीजेंस रिवॉल्यूएशन में बदलने का काम है।”

बातचीत के अंत में अंबानी ने NVIDIA के योगदान की सराहना की और कहा कि हम एक नए इंटेलीजेंस युग की दहलीज पर खड़े हैं। उन्होंने कह, “हमारे जीवनकाल में दुनिया को इंटेलीजेंस युग में लाने के लिए आपको धन्यवाद।"

टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में एक साथ हो रहे 2 बदलाव

वहीं जेनसेन हांग ने कहा, "भारत कंप्‍यूटर और आईटी इंडस्‍ट्री का केंद्र है। यह देश पूरी दुनिया के लिए बहुत बहुत पसंदीदा और स्‍टार बन गया है। आज हम एक क्रांतिकारी बदलाव की राह पर है, जहां दो फंडामेंटल शिफ्ट एकसाथ हो रहे हैं। इससे पहले इंडस्ट्रीज ने ऐसी घटना साल 1964 में देखी थी। पहला बदलाव हार्डवेयर और एप्‍लीकेशन सॉफ्टवेयर के जरिये हो रहा जिसे ऑपरेटिंग सिस्‍टम या OS कहते हैं। दूसरा बदलाव कानूनी और नीतिगत स्‍तर पर हो रहा, जहां लागत घटाने की हरसंभव कोशिश की जा रही है।"

मुंबई स्थित जियो वर्ल्‍ड कन्‍वेंशन सेंटर में चल रहे इस सम्‍मेलन में तकनीक जगत की अन्‍य हस्तियां भी मौजूद रहीं। यह शिखर सम्मेलन NVIDIA और भारतीय टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री के बीच के भविष्य के सहयोग के लिए एक अहम पल साबित हो सकती है।

यह भी पढ़ें- Aster DM के शेयरों में 14% की तूफानी तेजी, तिमाही नतीजे के बाद घाटे से मुनाफे में आई कंपनी

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।