Get App

Nvidia एक बार फिर बनी दुनिया की सबसे बड़ी पब्लिक कंपनी, Microsoft छूटी पीछे

Nvidia vs Microsoft: चिप बनाने वाली कंपनी एनवीडिया का मार्केट कैप एक बार फिर माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) से अधिक हो गया और यह दुनिया की सबसे अधिक वैल्यू वाली लिस्टेड कंपनी बन गई। हालांकि दोनों दिग्गज कंपनियों के मार्केट कैप के बीच फर्क हल्का ही है। चेक करें कि एनवीडिया की इस ग्रोथ के पीछे की वजह क्या है?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jun 04, 2025 पर 7:51 AM
Nvidia एक बार फिर बनी दुनिया की सबसे बड़ी पब्लिक कंपनी, Microsoft छूटी पीछे
Nvidia vs Microsoft: माइक्रोसॉफ्ट को एक बार फिर चिप कंपनी एनवीडिया ने पछाड़ दिया है और अब यह दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी बन गई है।

Nvidia vs Microsoft: माइक्रोसॉफ्ट को एक बार फिर चिप कंपनी एनवीडिया ने पछाड़ दिया है और अब यह दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी बन गई है। सीएनबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को इक्विटी कारोबार में एनवीडिया के शेयर 3% उछलकर $141.40 पर पहुंच गई। शेयरों की इस तेजी के साथ एआई चिप बनाने वाली दिग्गज कंपनी का मार्केट कैप $3.45 ट्रिलियन यानी $3.45 लाख करोड़ पर पहुंच गया। हालांकि माइक्रोसॉफ्ट भी बहुत पीछे नहीं है और इसका मार्केट कैप $3.44 ट्रिलियन है। यह एनवीडिया की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता में एक और मील का पत्थर है, क्योंकि कंपनी एआई हार्डवेयर क्षेत्र में अपना दबदबा बनाए हुए है। एक महीने में इसके शेयर करीब 24% ऊपर चढ़े हैं।

करीब दो साल से चल रही पहले स्थान की लड़ाई

एनवीडिया पहली बार दुनिया की सबसे अधिक मार्केट कैप वाली कंपनी नहीं बनी है। इससे पहले पिछली बार एआई चिप कंपनी ने 24 जनवरी को यह उपलब्धि हासिल की थी। आईफोन (iPhone) बनाने वाली एपल (Apple) और माइक्रोसॉफ्ट के साथ पहले स्थान की जंग तो वर्ष 2023 के मध्य से ही चल रही है।

Nvidia की तेजी को AI दे रहा सपोर्ट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें