Get App

GST Collection: दिसंबर में 6.1% बढ़ा GST कलेक्शन, सरकार के खजाने में आए ₹1.74 लाख करोड़

GST Collection: दिसंबर 2025 में GST कलेक्शन 6.1% बढ़कर ₹1.74 लाख करोड़ पहुंच गया। रिफंड में भी तेज उछाल दिखा। अप्रैल से दिसंबर की अवधि में कुल GST कलेक्शन 8.6% बढ़ा, जो अर्थव्यवस्था की स्थिर गतिविधि को दिखाता है। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jan 01, 2026 पर 3:37 PM
GST Collection: दिसंबर में 6.1% बढ़ा GST कलेक्शन, सरकार के खजाने में आए ₹1.74 लाख करोड़
वित्त वर्ष 2025–26 की अप्रैल से दिसंबर अवधि में कुल ग्रॉस GST कलेक्शन ₹16.50 लाख करोड़ रहा।

GST Collection: दिसंबर 2025 में देश का गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) कलेक्शन सालाना आधार पर 6.1 प्रतिशत बढ़कर ₹1,74,550 करोड़ हो गया। दिसंबर 2024 में यह आंकड़ा ₹1,64,556 करोड़ था। ये जानकारी 1 जनवरी 2026 को जारी आधिकारिक आंकड़ों में सामने आई है।

GST रिफंड के मोर्चे पर भी मजबूत बढ़त देखने को मिली। दिसंबर 2025 में रिफंड सालाना आधार पर 30.9 प्रतिशत बढ़कर ₹28,980 करोड़ रहा। इससे साफ है कि रिफंड प्रोसेसिंग में तेजी आई है।

घरेलू GST में मामूली बढ़त

आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर 2025 में घरेलू लेनदेन से मिलने वाला ग्रॉस GST राजस्व 1.2 प्रतिशत बढ़कर ₹1.22 लाख करोड़ रहा। वहीं आयात से मिलने वाला टैक्स 19.7 प्रतिशत की तेज बढ़त के साथ ₹51,977 करोड़ तक पहुंच गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें