Tobacco Tax Hike: 1 फरवरी से सिगरेट, तंबाकू और पान मसाला उत्पादों पर नया टैक्स ढांचा लागू होने जा रहा है। केंद्र सरकार मौजूदा GST के ऊपर अब अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी और हेल्थ सेस लगाने जा रही है। इसके साथ ही अभी जो ‘सिन गुड्स’ पर कंपनसेशन सेस (Compensation Cess) लगता है, उसे खत्म कर दिया जाएगा।
