Get App

गिरते बाजार में भी रॉकेट बना यह ऑटो एंसिलरी शेयर, एक हफ्ते में निवेशकों का पैसा किया दोगुना

हीरो मोटर्स का आईपीओ 16 सितंबर को खुला था। यह 18 सितंबर को बंद हो गया था। कंपनी ने इनवेस्टर्स को प्रति शेयर 84 रुपये के प्राइस पर शेयर इश्यू किए थे। 23 सितंबर को शेयर इश्यू प्राइस से नीचे 82 रुपये पर लिस्ट हुए थे

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Oct 01, 2026 पर 12:15 PM
गिरते बाजार में भी रॉकेट बना यह ऑटो एंसिलरी शेयर, एक हफ्ते में निवेशकों का पैसा किया दोगुना
यह शेयर सिर्फ दो कारोबारी सत्र में यह करीब 22 फीसदी चढ़ा है।

शेयर बाजारों पर 1 अक्तूबर को भी दबाव दिखा। बाजार के प्रमुख सूचकांक अपने अहम सपोर्ट लेवल के करीब आ चुके हैं। इस गिरावट से इनवेस्टर्स मायूस हैं। ऐसे माहौल में भी कुछ ऐसे शेयर्स हैं, जिन्होंने निवेशकों को जबर्दस्त मुनाफा दिया है। हीरो मोटर्स का शेयर इनमें शामिल है। इस शेयर ने करीब एक हफ्ते में निवेशकों का पैसा दोगुना कर दिया है।

सिर्फ दो सत्रों में 22 फीसदी उछला शेयर 

Hero Motors के शेयरों में 1 अक्तूबर को भी जबर्दस्त तेजी दिखी। यह शेयर 12 बजे 9.20 फीसदी चढ़कर 166.63 रुपये पर चल रहा था। सिर्फ दो कारोबारी सत्र में यह शेयर करीब 22 फीसदी चढ़ा है। यह शेयर 23 सितंबर को अपने लिस्टिंग प्राइस से करीब दो गुना हो चुका है। इससे कंपनी के आईपीओ में पैसे लगाने वाले इनवेस्टर्स खुश हैं।

23 सितंबर को डिस्काउंट पर लिस्ट हुआ था शेयर 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें