Karur stampede case: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने एक नोटिस जारी कर करूर भगदड़ मामले में तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) के अध्यक्ष विजय को पूछताछ के लिए 12 जनवरी को दिल्ली स्थित एजेंसी के मुख्यालय में पेश होने के लिए कहा है। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई इस मामले में पहले ही टीवीके के कई पदाधिकारियों से पूछताछ कर चुकी है। अधिकारियों के अनुसार, एजेंसी ने अब विजय को भी पूछताछ के लिए बुलाने का फैसला किया है, जिसके बाद मामले में आरोपपत्र दाखिल करने को लेकर निर्णय लिया जा सकता है।
