October Aviation Data: पिछले महीने देश के भीतर आवाजाही के लिए हवाई सफर का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा और इसका खुलासा आज जारी सरकारी आंकड़ों से हुआ है। इसके मुताबिक अक्टूबर में 1.44 करोड़ यात्रियों ने हवाई सफर किया जो पिछले साल के अक्टूबर के मुकाबले 27 फीसदी अधिक रहा। वहीं सितंबर 2022 के मुकाबले भी इसमें तेजी दिखी। सितंबर में 1.03 करोड़ यात्रियों ने घरेलू हवाई सफर किया था। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने आज 22 नवंबर को घरेलू हवाई यात्रियों से जुड़े अक्टूबर 2022 के आंकड़े जारी किए हैं।
