Oyo News: ओयो में ₹550 करोड़ निवेश करेंगे फाउंडर रितेश अग्रवाल, अमेरिका में होगा खर्च, ये है पूरा प्लान

Oyo News: हॉस्पिटैलिटी चेन ओयो का कारोबार न सिर्फ भारत में बल्कि अमेरिका में भी तेजी से बढ़ रहा है। अब चूंकि विस्तार के लिए फंड की जरूरत पड़ती है तो इसके फाउंडर और सीईओ रितेश अग्रवाल इसमें 550 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। जानिए इस निवेश की कंपनी को क्या जरूरत पड़ गई और कंपनी की योजना क्या है?

अपडेटेड Nov 18, 2024 पर 3:57 PM
Story continues below Advertisement
Oyo News: हॉस्पिटैलिटी चेन ओयो के फाउंडर और सीईओ रितेश अग्रवाल इसके 12.9 करोड़ से अधिक शेयर 42.60 रुपये के भाव पर खरीदेंगे।

Oyo News: हॉस्पिटैलिटी चेन ओयो में इसके फाउंडर और सीईओ रितेश अग्रवाल की हिस्सेदारी बढ़ने वाली है। मनीकंट्रोल को सूत्रों के हवाले से जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक ओयो में रितेश अग्रवाल 550 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे और यह निवेश इसके वैश्विक विस्तार के लिए होगा। सूत्रों के मुताबिक रितेश इसके 12.9 करोड़ से अधिक शेयर 42.60 रुपये के भाव पर खरीदेंगे। इस खरीदारी के बाद कंपनी में उनकी हिस्सेदारी 30 फीसदी से बढ़कर 32 फीसदी हो जाएगी। यह निवेश ओयो के 32000 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर हो रहा है। उनके इस प्रस्ताव को 9 दिसंबर को होने वाली कंपनी के एक्स्ट्राऑर्डिनरी जनरल मीटिंग (EGM) में पेश किया जाएगा।

क्या होगा इन पैसों का इस्तेमाल

ओयो के फाउंडर रितेश अग्रवाल कंपनी में 550 करोड़ रुपये डाल रहे हैं। इसका इस्तेमाल अमेरिका की हॉस्पिटेल चेन मोटल 6 और स्टूडियो 6 की हालिया खरीदारी के लिए पैसों के इंतजाम में होगा। कंपनी ने सितंबर में Motel 6 और Studio 6 ब्रांड्स की पैरेंट कंपनी G6 हॉस्पिटैलिटी को ब्लैकस्टोन रियल एस्टेट से $525. करोड़ डॉलर में पूरी तरह कैश से लेन-देन में खरीदने का ऐलान किया था। कंपनी ने 2019 में अमेरिका में एंट्री की थी और तब से यह विस्तार कर रही है। यहां 35 राज्यों में इसके 320 से होटल हैं। ओयो ने 2023 में अमेरिका में 100 के करीब होटल जोड़े थे और इसका लक्ष्य 2024 में करीब 250 होटल जोड़ने की है।


Oyo Results: कैसी है कारोबारी सेहत

सितंबर तिमाही में ओयो को 158 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो तिमाही आधार पर 19.70 फीसदी अधिक रहा। इस वित्त वर्ष 2024-25 की पहली छमाही में कंपनी को 291 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ जबकि पिछले वर्ष की समान तिमाही में इसे 91 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। जुलाई-सितंबर 2024 में इसका रेवेन्यू तिमाही आधार पर 12 फीसदी उछलकर 1,578 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान EBITDA भी 27.4 फीसदी बढ़कर 266 करोड़ रुपये रहा पर पहुंच गया। इसका EBITDA लगातार आठवें तिमाही पॉजिटिव रहा।

Go for Gold: गोल्डमैन का गोल्ड पर लगाया दांव, 2025 में इतनी बढ़ जाएगी चमक

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।