पाकिस्तान को मिला सोने का खजाना, सिंधु नदी में छिपा था ₹80,000 करोड़ का भंडार

पाकिस्तान ने सिंधु नदी के तल में भारी मात्रा में सोने के भंडार की खोज की है, जिसकी अनुमानित कीमत 80,000 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पाकिस्तान के अंग्रेजी अखबार, डॉन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह खोज पंजाब प्रांत के अटक जिले में सरकार की ओर से कराए गए एक सर्वे के दौरान हुई। इस खोज के बाद अब सोने के खनन की योजना बनाई जा रही है

अपडेटेड Mar 06, 2025 पर 1:50 PM
Story continues below Advertisement
दिसंबर 2024 तक, पाकिस्तान के पास 5.43 अरब डॉलर का गोल्ड रिजर्व था

पाकिस्तान ने सिंधु नदी के तल में भारी मात्रा में सोने के भंडार की खोज की है, जिसकी अनुमानित कीमत 80,000 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पाकिस्तान के अंग्रेजी अखबार, डॉन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह खोज पंजाब प्रांत के अटक जिले में सरकार की ओर से कराए गए एक सर्वे के दौरान हुई। इस खोज के बाद अब सोने के खनन की योजना बनाई जा रही है, जो आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के लिए संजीवनी साबित हो सकती है।

रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान की सरकारी कंपनी नेशनल इंजीनियरिंग सर्विसेज पाकिस्तान (NESPAK) और पंजाब का माइनिंग एंड मिनरल्स डिपार्टमेंट मिलकर इस खनन कार्य को कर सकते हैं। यह पाकिस्तान के माइनिंग इंडस्ट्री के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

डॉन ने NESPAK के मैनेजिंग डायरेक्टर जरघम इस्हाक खान के हवाले से बताया, "अटक जिले में सिंधु नदी के किनारे नौ प्लेसर गोल्ड ब्लॉकों के लिए बोली दस्तावेज तैयार करने और ट्रांजैक्शन से जुड़ी सलाहों के लिए कंसल्टेंसी सेवाओं की जरूरत है।"


सिंधु नदी में कैसे पहुंचा सोना?

भूवैज्ञानिकों का मानना है कि सिंधु नदी हिमालय से सोने के कण बहाकर लाती है, जो अब पाकिस्तान में प्लेसर गोल्ड (बालू में मिला हुआ सोना) या सोने की डली के रूप में जमा हो गए हैं। नदी के प्रवाह के कारण ये सोने की डलियां अक्सर चपटी या गोलाकार हो जाती हैं। सिंधु नदी घाटी खनिज संपदा से भरपूर इलाका है और इसे सोने सहित की कीमती धातुओं का स्रोत माना जाता है।

भूवैज्ञानिकों का सुझाव है कि सिंधु नदी हिमालय से सोने के भंडार लाती है, जो अब पाकिस्तान में प्लेसर गोल्ड या सोने की डली के रूप में जमा हो गए हैं। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, नदी के प्रवाह के कारण, ये सोने की डली अक्सर सपाट या गोल होती हैं।

पाकिस्तान को क्या फायदा?

एक्सप्रेस ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के अनुसार, स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान ने दिसंबर 2024 तक देश के गोल्ड रिजर्व की वैल्यू 5.43 अरब डॉलर आंकी थी। गिरते विदेशी मुद्रा भंडार और कमजोर होती मुद्रा के बीच यह सोने का भंडार, पाकिस्तान को आर्थिक संकट से उबारने में मददगार साबित हो सकता है।

अगर यह खनन परियोजना सफल होती है, तो पाकिस्तान के सोने के उत्पादन में भारी बढ़ोतरी होगी और देश की अंतरराष्ट्रीय स्थिति भी मजबूत होगी। आने वाले कुछ महीने यह तय करेंगे कि यह खोज पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई पर ले जाएगी या यह सोना धरती के अंदर ही दफन रह जाएगा।

यह भी पढ़ें- Voda Idea Shares: सावधान! 10 में से 9 कारोबारी दिन टूटे शेयर, अभी तो और गिरेगा भाव

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।