अमेरिकी फिनटेक कंपनी पेपाल होल्डिंग्स ने भारत में अपनी अलग-अलग टीमों से लगभग 600 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। कंपनी लागत कम करने के लिए दुनिया भर में अपने कर्मचारियों की संख्या में बदलाव कर रही है। मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने Moneycontrol को बताया कि चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद में मौजूद कंपनी के ऑफिस में टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, ऑपरेशन्स, पेमेंट्स और फाइनेंस जैसी टीमों से कर्मचारियों की छंटनी की गई है। PayPal इंडिया में 6,000 से ज्यादा कर्मचारी हैं, जिसका मतलब है कि कुल कर्मचारियों की संख्या में लगभग 10 प्रतिशत की कटौती हुई है।
