Paytm को एक और झटका, COO और प्रेसिडेंट भावेश गुप्ता ने दिया इस्तीफा

भावेश गुप्ता ने अपने इस्तीफे में कहा है कि वह व्यक्तिगत कारणों से पद छोड़ रहे हैं। उन्होंने साल 2020 में पेटीएम को जॉइन किया था। पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड ने मई 2023 में भावेश गुप्ता को प्रेसिडेंट और COO नियुक्त किया था। गुप्ता ने कहा कि वह सीईओ ऑफिस में एडवायजर के तौर पर कंपनी को अपना सपोर्ट देते रहेंगे

अपडेटेड May 04, 2024 पर 11:43 PM
भावेश गुप्ता का इस्तीफा 31 मई 2024 से प्रभावी होगा।

विजय शेखर शर्मा की कंपनी पेटीएम से एक और टॉप एग्जीक्यूटिव की विदाई हो रही है। कंपनी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) और प्रेसिडेंट भावेश गुप्ता ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा 31 मई 2024 से प्रभावी होगा। गुप्ता ने अपने इस्तीफे में कहा है कि वह व्यक्तिगत कारणों से पद छोड़ रहे हैं। साथ ही यह भी कहा कि वह सीईओ ऑफिस में एडवायजर के तौर पर कंपनी को अपना सपोर्ट देते रहेंगे।

पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड ने मई 2023 में भावेश गुप्ता (Bhavesh Gupta) को प्रेसिडेंट और सीओओ नियुक्त किया था। इससे पहले गुप्ता, कंपनी में लेडिंग के सीईओ और पेमेंट्स के हेड थे। उन्होंने साल 2020 में पेटीएम को जॉइन किया था। पेटीएम से पहले गुप्ता ने क्लिक्स कैपिटल (जिसे पहले जीई कैपिटल के नाम से जाना जाता था) के सीईओ, आईडीएफसी बैंक में एसएमई और बिजनेस बैंकिंग के प्रमुख सहित कई भूमिकाएं निभाईं।

ये लोग भी दे चुके हैं इस्तीफा


हाल ही में पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) मुकुंद बार्सगडे (Mukund Barsagade) ने कंपनी का साथ छोड़कर फिनटेक फर्म Lendingkart को CFO के तौर पर जॉइन कर लिया। पेटीएम पेमेंट्स बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ सुरिंदर चावला ने 8 अप्रैल को कंपनी से इस्तीफा दिया था। उन्हें 26 जून, 2024 को कामकाजी घंटों के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक से मुक्त कर दिया जाएगा, बशर्ते आपसी सहमति से कोई बदलाव न हो। चावला ने व्यक्तिगत कारणों और बेहतर करियर की संभावनाएं तलाशने के लिए इस्तीफा दिया है।

इस साल फरवरी में पेटीएम के फाउंडर और सीईओ विजय शेखर शर्मा, पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड के अंशकालिक नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन पद से हट गए। इसके साथ ही बैंक के बोर्ड को पुनर्गठित किया गया था। पेटीएम पेमेंट्स बैंक ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व चेयरमैन श्रीनिवासन श्रीधर, रिटायर्ड आईएएस अधिकारी देबेंद्रनाथ सारंगी, बैंक ऑफ बड़ौदा के पूर्व कार्यकारी निदेशक अशोक कुमार गर्ग और पूर्व आईएएस अधिकारी रजनी सेखरी सिब्बल की बोर्ड में नियुक्ति की थी। ये सभी स्वतंत्र निदेशक के रूप में शामिल हुए।

वॉरेन बफे की Berkshire Hathaway का मार्च तिमाही में ऑपरेटिंग प्रॉफिट 39% बढ़ा, आय गिरी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।