वन97 कम्युनिकेशंस की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी पेटीएम मनी के सीईओ वरुण श्रीधर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी अब मनी वेल्थ मैनेजमेंट फर्म फिस्डम (Fisdom) के ब्रोकिंग डिवीजन के पूर्व CEO राकेश सिंह को नया CEO नियुक्त कर सकती है। मनीकंट्रोल को सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिली है। एक दूसरे सूत्र ने मनीकंट्रोल को बताया कि मोबाइल पेमेंट फर्म पेटीएम के वेल्थ मैनेजमेंट ऐप ने आधिकारिक तौर पर सिंह की नियुक्ति के लिए बोर्ड बैठक नहीं की है और बोर्ड की मंजूरी में एक हफ्ते का समय लगने की संभावना है।