कर्ज में डूबी कंपनी पीसी ज्वेलर को पंजाब नेशनल बैंक (PNB) से बड़ी राहत मिली है। दरअसल, कंपनी को PNB से बकाया राशि के वन टाइम सेटलमेंट (OTS) के लिए मंजूरी मिल गई है। पीसी ज्वेलर ने आज 7 जुलाई को स्टॉक एक्सचेंजों को यह जानकारी दी। कंपनी ने कहा कि पीसी ज्वेलर को लोन देने वाले कंसोर्टियम में लीडिंग बैंकों में से एक PNB ने 6 जुलाई को लिखे पत्र के माध्यम से अपने इस फैसले के बारे में बताया। पीसी ज्वेलर के शेयरों में बीते शुक्रवार को 0.10 फीसदी की गिरावट देखी गई और यह स्टॉक NSE पर 51.30 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।
