पर्सनल लोन चाहिए? e-KYC का पेपरलेस तरीका देगा आसान और इंस्टेंट अप्रूवल

e-KYC ने पर्सनल लोन एप्लिकेशन प्रोसेस को पूरी तरह बदल दिया है. आधार-बेस्ड वेरिफिकेशन, PAN चेक और वीडियो KYC से अब लोन अप्रूवल चंद मिनटों में संभव हो गया है. इसमें किसी भी तरह का फिजिकल पेपरवर्क नहीं होता.

अपडेटेड Jan 08, 2026 पर 6:25 PM
Ekyc

पर्सनल लोन अचानक से आए खर्चों को पूरा करने में कई बार मददगार साबित होता है. चाहे मेडिकल इमरजेंसी हो या घर का रेनोवेशन, पर्सनल लोन के जरिए आप तुरंत फंड जुटा सकते हैं. भारत में तेजी से बढ़ते डिजिटल लेंडिंग सेक्टर के चलते अब पर्सनल लोन लेना बेहद आसान हो गया है. अब आप अपने स्मार्टफोन से पर्सनल लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं और कुछ ही घंटों में पैसे आपके बैंक अकाउंट में आ जाते हैं. कई इंस्टेंट लोन ऐप्स तो कुछ ही मिनटों में लोन अप्रूव और डिस्बर्स कर देती हैं. 

इन डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म्स पर डॉक्युमेंट्स की जांच पूरी तरह से इलेक्ट्रॉनिक तरीके से होती है, जिसे e-KYC प्रोसेस कहते हैं. इस टेक्नोलॉजी-बेस्ड प्रोसेस में ID और एड्रेस प्रूफ के इंस्टेंट वेरिफिकेशन के साथ-साथ लोन प्रोसेसिंग का समय भी काफी कम हो जाता है.

e-KYC क्या है?

'नो योर कस्टमर' यानी KYC बैंकों और NBFCs की तरफ से अपने ग्राहकों की पहचान वेरीफाई करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला एक जरुरी प्रोसेस है. जब यह प्रोसेस पूरी तरह डिजिटल तरीके से किया जाता है, तो इसे e-KYC कहते हैं. इस प्रोसेस में ग्राहक की बेसिक पर्सनल डिटेल्स जैसे - नाम, एड्रेस, जन्म तिथि और ID डॉक्यूमेंट (जैसे पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस) जुटाई जाती है. 


KYC का मकसद धोखाधड़ी, मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवाद जैसी गैरकानूनी गतिविधियों के लिए फंडिंग को रोकना है. बैंक, ऑनलाइन सर्विस प्रोवाइडर और कई सरकारी एजेंसियां भी इस प्रोसेस को अपनाती हैं.

भारत में e-KYC आमतौर पर आधार-बेस्ड वेरिफिकेशन के जरिए होती है, जिसमें यूजर OTP, बायोमेट्रिक स्कैन या आधार-लिंक्ड डेटा से अपनी पहचान वेरीफाई करवाता है.

पर्सनल लोन के लिए e-KYC

e-KYC ने पर्सनल लोन लेने का प्रोसेस काफी आसान और तेज बना दिया है, क्योंकि इसमें डिजिटल तरीकों से ID वेरिफिकेशन किया जाता है. इस समय कई बैंक और फिनटेक प्लेटफॉर्म इस सुविधा का इस्तेमाल करते हैं ताकि लोन अप्रूवल जल्दी हो सके. 

उदाहरण के तौर पर, डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म मनीकंट्रोल पर आप 100% पेपरलेस प्रोसेस के जरिए 50 लाख रुपए तक का पर्सनल लोन ले सकते हैं. यहां लोन पर ब्याज दरें 10.5% सालाना से शुरू होती हैं. यहां आपको सिर्फ लोन ऑफर फाइनल करना होता है, e-KYC वेरिफिकेशन पूरा करना होता है और आखिर में EMI सेट करनी होती है. इसके बाद पैसा सीधे आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हो जाता है. 

पर्सनल लोन के लिए e-KYC इस तरह होती है:

  1. आधार-बेस्ड ऑथेंटिकेशन: आधार नंबर डालें और OTP या बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन से वेरीफाई करें. 
  2. PAN वेरिफिकेशन: कई लेंडर PAN कार्ड की भी जांच करते हैं.
  3. वीडियो KYC: कुछ बैंक या NBFCs लाइव वीडियो कॉल के जरिए पहचान वेरीफाई करते हैं.
  4. इंस्टेंट अप्रूवल: वेरिफिकेशन के तुरंत बाद लोन एप्लिकेशन कुछ ही मिनटों में अप्रूव हो जाती है. 

 

मनीकंट्रोल पर लोन के लिए e-KYC के ऑप्शंस:

  1. डिजीलॉकर के जरिए

  • मोबाइल नंबर या आधार नंबर दर्ज करें.

  • मोबाइल पर आधार OTP भेजा जाएगा. 

  • OTP वेरिफिकेशन के बाद डिजीलॉकर प्रोफाइल स्क्रीन दिखाई देगी, जिसका मतलब है कि प्रोसेस पूरा हो चुका है.   

  1. आधार OTP वेरिफिकेशन

  • आधार नंबर और कैप्चा दर्ज करें.

  • यूजर की सहमति मांगी जाएगी.

  • वेरिफिकेशन के लिए आधार OTP भेजा जाएगा.

  • अगर OTP दर्ज करने पर 'फेल' दिखाता है, तो आधार की फ्रंट और बैक इमेज अपलोड करनी होती है.

  1. KYC डॉक्यूमेंट अपलोड करें

अगर डिजीलॉकर या आधार OTP से वेरिफिकेशन नहीं हो पाता, तो यूजर को KYC डॉक्यूमेंट मैन्युअली अपलोड करने होते हैं.

  1. वीडियो KYC

कुछ लेंडर वीडियो KYC भी करते हैं.

 

मनीकंट्रोल पर ऑफ़र्स चेक करें

e-KYC के फायदे

  • फास्ट प्रोसेसिंग: अप्रूवल टाइम बहुत कम हो जाता है.

  • पेपरलेस प्रोसेस: किसी भी फिजिकल डॉक्यूमेंट की जरूरत नहीं पड़ती.

  • सिक्योर और भरोसेमंद: वेरिफिकेशन के लिए एन्क्रिप्टेड डेटा का इस्तेमाल होता है.

  • आसान: स्मार्टफोन या कंप्यूटर से आसानी से प्रोसेस पूरा किया जा सकता है.

  • नो कॉस्ट: यह वेरिफिकेशन प्रोसेस बिल्कुल मुफ्त होता है.

  • हाई सिक्योरिटी: यूजर को फ्रॉड से बचाने के लिए बायोमेट्रिक डेटा और एन्क्रिप्शन का इस्तेमाल किया जाता है.

  • यूजर कंट्रोल: यूजर की OTP या बायोमेट्रिक सहमति के बिना किसी भी तरह का आधार डेटा एक्सेस नहीं किया जा सकता है.

e-KYC लोन के लिए एलिजिबिलिटी 

  • आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए.

  • PAN कार्ड होना जरुरी है.

  • क्रेडिट और इनकम से जुडी लेंडर की शर्तों को पूरा करना जरूरी है.

निष्कर्ष

e-KYC प्रोसेस ने भारत में लोन लेने के तरीके को पूरी तरह से बदल दिया है. अब बैंक की ब्रांच जाने या डॉक्यूमेंट ले जाने की जरूरत नहीं पड़ती. e-KYC के बाद बस कुछ ही मिनटों में पर्सनल लोन अमाउंट आपके अकाउंट में आ सकता है. हालांकि, e-KYC करते समय सतर्क रहना भी बेहद जरूरी है ताकि साइबर फ्रॉड से बचा जा सके. हमेशा सिर्फ उन्हीं डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म्स पर लोन के लिए अप्लाई करें, जो RBI से अप्रूव्ड हों. 

अगर आप भी पर्सनल लोन लेने की सोच रहे हैं, तो मनीकंट्रोल ऐप या वेबसाइट पर जाकर 50 लाख रुपए तक के लोन ऑफर चेक कर सकते हैं. यह पूरी तरह से पेपरलेस प्रोसेस है और ब्याज दरें भी सिर्फ 10.5% सालाना से शुरू होती हैं.

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।