Pocket FM Layoff: ऑडियो सीरीज प्लेटफॉर्म पॉकेट एफएम छंटनी करने जा रही है। कंपनी रिस्ट्रक्चरिंग एक्सरसाइज के तहत 75 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में है। मनीकंट्रोल को यह खबर सूत्रों के हवाले से मिली है। यह पिछले छह महीनों में बेंगलुरु स्थित पॉकेट एफएम में नौकरियों में कटौती का दूसरा राउंट है। कंपनी ने मुनाफे के लिए प्रयास करते हुए लागत को कम करने के प्रयासों के बीच यह निर्णय लिया है। इसके पहले कंपनी ने अक्टूबर 2024 में लगभग 50 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था। वहीं, जुलाई 2024 में 200 कॉन्ट्रैक्चुअल राइटर्स को भी नौकरी से निकाल दिया गया था।
