पॉलिसी बाजार (Policy Bazaar) को पेरेंट कंपनी पीबी फिनटेक लिमिटेड (PB Fintech Limited) से 350 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट मिलने वाला हैं। इस इनवेस्टमेंट के बदले में पॉलिसी बाजार के इंश्योरेंस ब्रोकर पीबी फिनटेक को लगभग 58 लाख शेयर बेचेंगे। कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा है कि पीबी फिनटेक वित्त वर्ष 2023-24 और 2024-25 के दौरान एक या अधिक किस्तों में इस पूरी धनराशि को लगाएगी। कहा गया है कि कंपनी ने 349,99,99,904 रुपये का निवेश किया है, जिसके बदले पॉलिसी बाजार के 10 रुपये के 58,04,311 इक्विटी शेयर 593 रुपये प्रति शेयर के प्रीमियम पर अलॉट किए गए हैं।
इस निवेश से पॉलिसी बाजार की वित्तीय स्थिति मजबूत होने की उम्मीद है। पीबी फिनटेक ने शेयर बाजारों को जानकारी दी, 'इस निवेश से कंपनी अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी पॉलिसी बाजार की फाइनेंशियल हेल्थ को मजबूत कर सकेगी, जिससे वह अपने सामान्य ऑपरेटिंग खर्चों को पूरा कर सकेगी और ब्रांड जागरूकता, ऑफिस प्रेजेंस और स्ट्रैटेजिक इनीशिएटिव्स को बढ़ा सकेगी।'
सितंबर 2023 में समाप्त तिमाही में पीबी फिनटेक को 21 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट लॉस हुआ है। यह एक साल पहले की इसी तिमाही में हुए 187 करोड़ रुपये के नेट लॉस से 89 प्रतिशत कम है।कंपनी का ऑपरेटिंग रेवेन्यू बढ़ा है। कंसोलिडेटेड बेसिस पर कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 42 प्रतिशत बढ़कर 812 करोड़ रुपये हो गया। कोर ऑनलाइन रेवेन्यू सालाना आधार पर 46 प्रतिशत बढ़कर 597 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
नवंबर 2021 में शेयर बाजारों में लिस्ट
पीबी फिनटेक का IPO नवंबर 2021 में आया था और उसी माह कंपनी शेयर बाजारों में लिस्ट हुई। इसकी लिस्टिंग 980 रुपये के IPO प्राइस से 17.34 प्रतिशत के प्रीमियम 1150 रुपये पर हुई थी। लेकिन वर्तमान में इसके शेयर की कीमत बीएसई पर 824 रुपये के करीब है, यानी शेयर अपने लिस्टिंग प्राइस से करीब 40 प्रतिशत नीचे ट्रेड कर रहा है।