Reliance Retail में 8278 करोड़ रुपये का निवेश करेगी QIA, जानिए क्या है प्लान

रिलायंस इंडस्ट्रीज की खुदरा इकाई RRVL में कतर का सरकारी निवेश कोष QIA अपनी पूर्ण-स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी के जरिये 8278 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। कंपनी ने कहा, इस निवेश से QIA को RRVL में 0.99 प्रतिशत की इक्विटी हिस्सेदारी हासिल होगी

अपडेटेड Aug 23, 2023 पर 6:22 PM
Story continues below Advertisement
कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (QIA) रिलायंस रिटेल (RRVL) में 0.99 फीसदी हिस्सेदारी के लिए 8278 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही है।

कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (QIA) रिलायंस रिटेल (RRVL) में 0.99 फीसदी हिस्सेदारी के लिए 8278 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही है। कंपनी ने आज 23 अगस्त को जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। रिलायंस इंडस्ट्रीज की खुदरा इकाई RRVL में कतर का सरकारी निवेश कोष QIA अपनी पूर्ण-स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी के जरिये 8278 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। कंपनी ने कहा, "इस निवेश से QIA को RRVL में 0.99 प्रतिशत की इक्विटी हिस्सेदारी हासिल होगी।"

RRVL की डायरेक्टर का बयान

RRVL अपनी कई सब्सिडियरी कंपनियों के जरिये भारत में सबसे बड़ा खुदरा कारोबार संचालित करती है। इसके देश भर में 18,500 से भी अधिक स्टोर हैं। RRVL की डायरेक्टर ईशा अंबानी ने कहा, "हम रिलायंस रिटेल वेंचर्स में एक निवेशक के तौर पर QIA का स्वागत करते हैं। हम RRVL को एक वर्ल्ड क्लास इंस्टीट्यूशन बनाने के लिए QIA के ग्लोबल एक्सपीरियंस और वैल्यू क्रिएशन में उसके मजबूत रिकॉर्ड से लाभान्वित होना चाहते हैं।’’


QIA के CEO ने क्या कहा?

इस मौके पर QIA के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) मंसूर इब्राहिम अल-महमूद ने कहा, "क्यूआईए भारत के तेजी से बढ़ते खुदरा बाजार में हाई ग्रोथ पोटेंशियल वाली इनोवेटिव कंपनियों को समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध है।" अपने विस्तार के क्रम में QIA ने वर्ष 2020 में वैश्विक निजी इक्विटी कोषों से 10.09 फीसदी हिस्सेदारी के बदले में 47,265 करोड़ रुपये जुटाए थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।