RBI Bulletin: देश की मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी (MPC) ने हाल के महीनों में खुदरा मंहगाई दर को 6 फीसदी से नीचे लाकर अपने पहले लक्ष्य को पार कर लिया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के आज 19 जनवरी को जारी मासिक बुलेटिन में यह कहा गया है। बुलेटिन के मुताबिक, महंगाई दर तय लिमिट के दायरे में आ रहा है और प्रमुख संकेतकों से पता चलता है कि देश का चालू खात घाटा भी वित्त वर्ष 2023 के बाकी हिस्सों में कम होने के रास्ते पर है। इससे भारतीय इकोनॉमी की आर्थिक स्थिरता में सुधार देखा गया है।
