Stock Markets: शेयर बाजार में आज लोगों के ₹1 लाख करोड़ रुपये डूबे, सेंसेक्स-निफ्टी गिरकर हुए बंद

Share Market Close: भारतीय शेयर बाजार आज गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 187.31 अंक गिरकर 60,858.43 अंक पर आ गया। वहीं निफ्टी 0.32% टूटकर 18,107.85 के स्तर पर बंद हुआ। आज के कारोबार में सबसे अधिक गिरावट FMCG, मेटल, ऑटो शेयरों में देखने को मिली। इसके चलते निवेशकों के आज करीब 1.09 लाख करोड़ रुपये डूब गए।

अपडेटेड Jan 19, 2023 पर 3:51 PM
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 281.66 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Close: भारतीय शेयर बाजार गुरुवार 19 जनवरी को गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) जहां 187.31 अंक या 0.31% गिरकर 60,858.43 अंक पर आ गया। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी (Nifty) 57.50 अंक या 0.32% टूटकर 18,107.85 के स्तर पर बंद हुआ। आज के कारोबार में सबसे अधिक गिरावट FMCG, मेटल, ऑटो शेयरों में देखने को मिली। वहीं फार्मा, एनर्जी शेयरो में भी बिकवाली रही। हालांकि PSE, सरकारी बैंक से जुड़े शेयरों में बढ़त रही। इस गिरावट के चलते शेयर बाजार में आज निवेशकों को करीब 1.09 लाख करोड़ रुपये का घाटा हुआ।

निवेशकों को ₹1.09 लाख करोड़ का घाटा

BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन गुरुवार 19 जनवरी को घटकर 281.66 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार 18 जनवरी को 282.75 लाख करोड़ रुपये पर था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में आज करीब 1.09 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ आज 1.09 लाख करोड़ रुपये घट गई।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में आज रही सबसे अधिक तेजी


सेंसेक्स के 30 में से सिर्फ 10 शेयर ही आज तेजी के साथ बंद हुए। पावर ग्रिड (Power Grid) के शेयरों में सबसे अधिक 0.80 फीसदी की तेजी देखने को मिली। इसके बाद टाटा स्टील (Tata Steel), एक्सिस बैंक (Axis Bank), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) और लर्सन एंड टुब्रो (L&T) में सबसे अधिक उछाल देखने को मिली और ये करीब 0.24% से लेकर 0.73% की उछाल के साथ बंद हुए।

यह भी पढ़ें- HAVELLS Q3 RESULT: मुनाफा घट कर 284 करोड़, 3 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का ऐलान

सेंसेक्स के ये 5 शेयर आज सबसे अधिक लुढ़के

वहीं सेंसेक्स के 7 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए हैं। इसमें भी एशियन पेंट्स (Asian Paints) में 3.09% की सबसे अधिक गिरावट देखने को मिली। इसके अलावा टाटा मोटर्स (Tata Motors), इंडसइंड बैंक (Indusind Bank), कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) और हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) आज 1.56 फीसदी से लेकर 1.90 फीसदी तक की गिरावट के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensexstock

आज 1,945 शेयरों में रही तेजी

कमजोर सेंटीमेंट के चलते आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर बढ़त के मुकाबले गिरावट साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर आज कुल 3,626 शेयरों में कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,591 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 1,914 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 121 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।