Get App

RBI MPC: 7 अप्रैल से होगी मीटिंग, क्या इस बार भी ब्याज दरों में मिलेगी राहत?

RBI की पहली MPC मीटिंग सोमवार से शुरू हो रही है। फरवरी में ब्याज दरों में कटौती के बाद अब फिर रेट कट की उम्मीद है। नई डिप्टी गवर्नर पूनम गुप्ता की मौजूदगी से नीति में बदलाव की संभावना है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल।

Suneel Kumarअपडेटेड Apr 06, 2025 पर 3:42 PM
RBI MPC: 7 अप्रैल से होगी मीटिंग, क्या इस बार भी ब्याज दरों में मिलेगी राहत?
रॉयटर्स के एक हालिया पोल के मुताबिक, इस बार RBI रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती कर सकता है।

RBI MPC meeting april 2025: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) इस वित्त वर्ष की पहली बैठक सोमवार (7 अप्रैल) से शुरू करेगी। बीते कुछ महीनों में महंगाई के आंकड़े काफी नरम पड़े हैं, ऐसे में आम लोगों से लेकर कारोबारी जगत तक सभी की नजरें इस पर टिकी हैं कि क्या ब्याज दरों में कटौती होगी?

रेट कट की उम्मीदें जिंदा हैं

आर्थिक अनिश्चतता के बावजूद रॉयटर्स के एक हालिया पोल में ज्यादातर अर्थशास्त्रियों ने उम्मीद जताई है कि इस बार RBI रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती कर सकता है। फरवरी में भी समिति ने पांच साल में पहली बार ब्याज दर घटाई थी। इससे रेपो रेट 6.5% से घटकर 6.25% आ गया था।

रेपो रेट वह दर होती है, जिस पर RBI बैंकों को कर्ज देता है। इसका मतलब है कि यह फैसला सीधे तौर पर आपकी EMI, लोन और सेविंग्स पर असर डालता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें