भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सचिन बंसल की नवी फिनसर्व लिमिटेड पर लगाए गए प्रतिबंध हटा दिए हैं। RBI ने आज दो दिसंबर को यह निर्णय लिया। दिलचस्प बात यह है कि RBI ने प्रतिबंध लगाने के दो महीने से भी कम समय में इसे हटाने का फैसला किया है। बता दें कि एचडीएफसी बैंक जैसे बड़े बैंकों पर 13 महीने से अधिक समय तक प्रतिबंध लगा रहा। इसके अलावा, RBI ने कोटक महिंद्रा बैंक पर करीब 7 महीने पहले यानी अप्रैल 2024 में प्रतिबंध लगाया था, जो कि अभी भी जारी है।