Reliance Retail बनी दुनिया की 7वीं मोस्ट वैल्यूएबल प्राइवेट कंपनी, वैल्यूएशन 100 अरब डॉलर के पार

Reliance Retail उन चुनिंदा हेक्टाकॉर्न कंपनियों की कैटेगरी में शामिल हो गई है, जिनकी वैल्यूएशन 100 अरब डॉलर से ज्यादा है। JM फाइनेंशियल और हुरुन इंडिया द्वारा तैयार की गई 100 अनलिस्टेड कंपनियों की सूची में रिलायंस रिटेल ने टॉप पोजिशन हासिल की है

अपडेटेड Apr 10, 2026 पर 10:14 AM
Story continues below Advertisement
इस टॉप 100 कंपनियों की रैंकिंग में भारत से रिलायंस रिटेल के अलावा और 2 कंपनियां शामिल हैं।

रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) को दुनिया की 100 मोस्ट वैल्यूएबल प्राइवेट, वेंचर कैपिटल के निवेश वाली कंपनियों में सातवां स्थान मिला है। स्टैनफोर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस की रिसर्च से यह बात पता चली है। यह रैंकिंग स्टैनफोर्ड की वेंचर कैपिटल पहल के तहत जनवरी 2026 तक के डेटा के आधार पर जारी की गई। अध्ययन में कहा गया है कि रिलायंस रिटेल ने 100 अरब डॉलर से ज्यादा की पोस्ट-मनी वैल्यूएशन हासिल कर ली है। इससे यह उन चुनिंदा "हेक्टाकॉर्न" कंपनियों की कैटेगरी में शामिल हो गई है, जिनकी वैल्यूएशन इस सीमा से ज्यादा है।

यह टॉप 7 कंपनियों में एकमात्र रिटेल-केंद्रित कंपनी भी है। रिलायंस रिटेल ने कतर इनवेस्टमेंट अथॉरिटी, अबू धाबी इनवेस्टमेंट अथॉरिटी, KKR, सिल्वर लेक, GIC, TPG और मुबाडाला इनवेस्टमेंट कंपनी सहित दुनिया की दिग्गज संस्थाओं से निवेश आकर्षित किया है।

टॉप 100 में रिलायंस रिटेल के अलावा भारत से ये 2 नाम भी


इस टॉप 100 कंपनियों की रैंकिंग में भारत से रिलायंस रिटेल के अलावा और 2 कंपनियां शामिल हैं। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया 24 अरब डॉलर की वैल्यूएशन के साथ 27वें स्थान पर है, जबकि टाटा EV मोबिलिटी 9 अरब डॉलर की वैल्यूएशन के साथ 93वें स्थान पर है। इन कंपनियों की कुल मिलाकर वैल्यूएशन 133 अरब डॉलर है। यह लिस्ट में शामिल चीनी कंपनियों की कुल 634 अरब डॉलर की वैल्यूएशन से काफी कम है।

JM फाइनेंशियल हुरुन इंडिया अनलिस्टेड जेम्स 2026 में रिलायंस रिटेल अव्वल

इसके अलावा, JM फाइनेंशियल और हुरुन इंडिया द्वारा तैयार की गई 100 अनलिस्टेड कंपनियों की सूची में भी रिलायंस रिटेल, फ्लिपकार्ट और मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स टॉप 3 में शामिल रहीं। रिलायंस रिटेल ने पहली 'JM फाइनेंशियल हुरुन इंडिया अनलिस्टेड जेम्स 2026' लिस्ट में टॉप पोजिशन हासिल की। यह ₹2.7 लाख करोड़ के रेवेन्यू के साथ देश की सबसे बड़ी अनलिस्टेड कंपनी बनकर उभरी। इसके बाद फ्लिपकार्ट ₹83,000 करोड़ के साथ दूसरे स्थान पर रही, जबकि मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ₹66,000 करोड़ के रेवेन्यू के साथ तीसरे स्थान पर रही।

इस लिस्ट में ऐसी कंपनियां शामिल रहीं, जिनका मिनिमम रेवेन्यू ₹1,000 करोड़ है, जो कई सालों से रेवेन्यू और EBITDA में लगातार वृद्धि दर्ज कर रही हैं और जिनमें से किसी ने भी अभी तक IPO की योजनाओं की घोषणा नहीं की है। रिलायंस रिटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज का हिस्सा है।

सुस्त पड़ी अमेरिकी अर्थव्यवस्था, महंगाई का दबाव भी बरकरार; जानिए डिटेल

Disclaimer:मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।