देश में खुदरा महंगाई दर बढ़कर जनवरी में 7 महीनों के हाइएस्ट लेवल पर पहुंच गई है। नेशनल स्टैटिकल ऑफिस (NSO) ने 14 जनवरी को कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) के आंकड़े जारी किए हैं। जनवरी 2022 में महंगाई दर 6.01% रही जो पिछले 7 महीनों में सबसे ज्यादा है।

जनवरी 2022 में महंगाई के आंकड़े उम्मीद के मुताबिक रहे हैं। इससे पहले आज सुबह रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा था कि इस बार महंगाई दर 6% रह सकती है, इसकी वजह बेस इफेक्ट है। RBI ने 2022 की पहली तिमाही में 5.7% खुदरा महंगाई दर रहने का अनुमान जताया था था। जनवरी में 6.01% खुदरा महंगाई दर है। अब इसके बाद फरवरी और मार्च में महंगाई दर में नरमी रह सकती है।
इस चार्ट के जरिए आपको पता चलेगा कि जनवरी 2021 में खुदरा महंगाई दर का बेस रेट कम होने के कारण इसबार ग्रोथ ज्यादा नजर आ रही है।
जनवरी 2022 और जनवरी 2021 में महंगाई दर में तुलना
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।