Retail Inflation: खुदरा महंगाई के मोर्च पर बड़ी राहत मिली है। नवंबर में खुदरा महंगाई की दर घटकर 5.48 फीसदी रही, जो इससे पहले अक्टूबर में 6.21 फीसदी रही थी। सरकार ने गुरुवार 12 दिसंबर को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी। खाने-पीने से जुड़े सामानों की कीमतों में गिरावट से नवंबर में महंगाई दर कम रही। नवंबर महीने में फूड इंफ्लेशन घटकर 9 फीसदी रहा, जो अक्टूबर में 10.9 फीसदी रहा था।
हालांकि यह लगातार तीसरा महीना है, जब खुदरा महंगाई दर 5 फीसदी के ऊपर बनी हुई है। सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को महंगाई दर को 4 फीसदी पर बना कर रखने का लक्ष्य दिया है। इसमें 2 फीसदी ऊपर या नीचे की इजाजत है। यानी महंगाई दर 2 से 6 फीसदी के बैंड के बीच रहनी चाहिए।
महंगाई दर के ऊंचा रहने के चलते भारतीय रिजर्व बैंक की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी ने पिछले 11 बैठकों ने ब्याज दरों में कोई बदलवा नहीं किया है। 6 दिसंबर को हुई पिछली बैठक में उसने रेपो रेट को 6.5 फीसदी पर बरकरार रखने का फैसला किया था।