Retail Inflation: खुदरा महंगाई के मोर्च पर बड़ी राहत मिली है। नवंबर में खुदरा महंगाई की दर घटकर 5.48 फीसदी रही, जो इससे पहले अक्टूबर में 6.21 फीसदी रही थी। सरकार ने गुरुवार 12 दिसंबर को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी। खाने-पीने से जुड़े सामानों की कीमतों में गिरावट से नवंबर में महंगाई दर कम रही। नवंबर महीने में फूड इंफ्लेशन घटकर 9 फीसदी रहा, जो अक्टूबर में 10.9 फीसदी रहा था।
