Rising Bharat Summit 2026: भारत की विकास यात्रा के अहम पड़ाव पर न्यूज18 का ‘राइजिंग भारत समिट 2026’ देश और दुनिया के शीर्ष नेतृत्व को एक मंच पर लेकर आ रहा है। यह दो दिवसीय शिखर सम्मेलन 27–28 फरवरी को भारत मंडपम में आयोजित हो रहा है। इस साल का थीम “Strength Within” यानी “भीतर की ताकत” है। यह समिट देश के सबसे बड़े प्लेटफॉर्म में से एक है, जहां गवर्नेंस, इकोनॉमिक एम्बिशन और स्ट्रेटेजिक सोच एक साथ आती हैं और यह ग्लोबल लेवल पर भारत के बढ़ते असर को दिखाती है।
प्रधानमंत्री करेंगे मुख्य संबोधन
सम्मेलन के मुख्य वक्ता के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत करेंगे। उनका संबोधन समिट की केंद्रीय थीम को दिशा देगा। प्रधानमंत्री अपने भाषण में आर्थिक तेजी और तेजी से बदलते ग्लोबल परिदृश्य में रणनीतिक प्राथमिकताओं का खाका पेश करेंगे। दो दिवसीय इस आयोजन में होने वाली चर्चाओं की रूपरेखा भी उनके संबोधन से तय होगी।
केंद्रीय मंत्री देंगे नीतिगत दिशा
केंद्रीय कॉमर्स और इंडस्ट्री मंत्री पीयूष गोयल इस मंच से व्यापार विस्तार, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ और एक्सपोर्ट कॉम्पिटीशन पर चर्चा को आगे बढ़ाएंगे। भारत को ग्लोबल सप्लाई चेन में और मजबूत स्थिति दिलाने के उपायों पर भी उनका फोकस रहेगा। रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव डिजिटल परिवर्तन और अगली पीढ़ी की कनेक्टिविटी को विकास का आधार स्तंभ बताएंगे।
टेलीकॉम मिनिस्ट ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया दूरसंचार विस्तार और समावेशी क्षेत्रीय विकास पर अपने विचार साझा करेंगे।
राज्यों और सुरक्षा आयाम पर भी फोकस
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शहरी विकास और प्रशासनिक इनोवेशंस पर चर्चा में हिस्सा लेंगी। डिफेंस और रणनीतिक मामलों पर राजेश कुमार सिंह विचार रखेंगे, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा और रणनीतिक स्वायत्तता के पहलुओं पर विमर्श को बल मिलेगा।
ग्लोबल प्रतिनिधियों की मौजूदगी
समिट में विदेशी प्रतिनिधि, राजनयिक, नीति विशेषज्ञ और उद्योग जगत के नेता भी भाग लेंगे। इससे यह मंच घरेलू प्राथमिकताओं और वैश्विक वास्तविकताओं के बीच संवाद का सेतु बनेगा। सरकार, उद्योग, कूटनीति और रक्षा क्षेत्रों की व्यापक भागीदारी के साथ ‘राइजिंग भारत समिट 2026’ भारत के अगले अध्याय की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।