RRP Electronics : पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के निवेश वाली कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स (RRP Electronics) ने महाराष्ट्र में सेमीकंडक्टर फैसिलिटी में निवेश करने का ऐलान किया है। कंपनी ने आज मंगलवार को कहा कि वह चिप फैसिलिटी में 5000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी ने बताया कि यह निवेश अगले पांच साल में किया जाएगा। हालांकि, कुल निवेश में तेंदुलकर या अन्य शेयरधारकों के योगदान का कंपनी द्वारा खुलासा नहीं किया गया है।
