क्या देश में सस्ते होंगे Samsung के फोन, कंपनी बढ़ा रही मैन्युफैक्चरिंग पोर्टफोलियो

Make In India: Samsung भारत में बेचे जाने वाले सभी स्मार्टफोन की मैन्युफैक्चरिंग जारी रखे हुए है। कंपनी भारत में लैपटॉप मैन्युफैक्चरिंग की तैयारी कर रही है। भारत में Samsung की रिसर्च यूनिट में 7000 से अधिक इंजीनियर हैं

अपडेटेड Aug 17, 2025 पर 9:42 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
देश में बनने वाली डिवाइसेज में लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोंस Galaxy Z Fold7 और Galaxy Z Flip7 शामिल हैं।

दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग (Samsung) भारत में अपने मैन्युफैक्चरिंग पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है। यह बात केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को कही। वैश्विक स्तर पर सैमसंग की भारत में सबसे बड़ी मोबाइल फोन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट है। यह उत्तर प्रदेश के नोएडा में है। इसका उद्घाटन साल 2018 में हुआ था। सैमसंग] एपल के बाद देश से हैंडसेट की दूसरी सबसे बड़ी एक्सपोर्टर है।

वैष्णव ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "सैमसंग टैलेंट और इनोवेशन के बल पर भारत में अपनी एडवांस्ड टेक्नोलॉजी डिवाइसेज की मैन्युफैक्चरिंग का विस्तार जारी रखे हुए है। भारत में इसकी रिसर्च यूनिट में 7000 से अधिक इंजीनियर हैं।"

मंत्री ने X पर सैमसंग साउथवेस्ट एशिया के प्रेसिडेंट और CEO जेबी पार्क और सैमसंग साउथवेस्ट एशिया के कॉरपोरेट वाइस प्रेसिडेंट एसपी चुन के साथ अपनी मीटिंग की एक तस्वीर भी पोस्ट की। इस साल की शुरुआत में सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रेसिडेंट और मोबाइल एक्सपीरियंस (MX) बिजनेस के प्रमुख टीएम रोह ने कहा था कि कंपनी भारत में लैपटॉप मैन्युफैक्चरिंग की तैयारी कर रही है।


भारत में ही बना रही यहां बेचे जाने वाले सभी स्मार्टफोन

सैमसंग भारत में बेचे जाने वाले सभी स्मार्टफोन की मैन्युफैक्चरिंग जारी रखे हुए है। डिवाइसेज में लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोंस Galaxy Z Fold7 और Galaxy Z Flip7 शामिल हैं। Galaxy Z Fold7 की कीमत 1.74 लाख रुपये से लेकर 2.11 लाख रुपये प्रति पीस है। Galaxy Z Flip7 की कीमत 1.09 लाख रुपये से लेकर 1.22 लाख रुपये प्रति पीस है।

Dentsu Layoffs: जापान की एडवर्टाइजिंग कंपनी करेगी छंटनी, जाएंगी 3400 नौकरियां

सैमसंग का भारत में कंज्यूमर इलेक्ट्रोनिक्स के लिए प्लांट तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में है। इसकी शुरुआत साल 2007 में हुई थी। इसमें टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन जैसे अप्लायंसेज बनते हैं। कंपनी के भारत में 3 रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर हैं। इनमें से 2 नोएडा में और एक बेंगलुरु में है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।