Get App

Sanofi भारत में तेजी से ग्रोथ के लिए तैयार, नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने पर कंपनी का जोर

Sanofi डायबिटीज की दवाओं में अपनी मौजूदगी बढ़ाने और अपने कंज्यूमर हेल्थकेयर बिजनेस को एक नए एंटिटी में बदलने की योजना भी बना रही है। सैनोफी साथ ही भारत में अपने कई प्रोडक्ट्स के लोकल प्रोडक्शन पर भी विचार कर रही है। कंपनी देश में 15 कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों के साथ काम करती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 07, 2024 पर 2:52 PM
Sanofi भारत में तेजी से ग्रोथ के लिए तैयार, नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने पर कंपनी का जोर
फ्रांस की दवा कंपनी सैनोफी ने अपने मौजूदा ब्रांडों की पहुंच बढ़ाने और नई दवाएं पेश करने की योजना बनाई है।

फ्रांस की दवा कंपनी सैनोफी (Sanofi) ने अपने मौजूदा ब्रांडों की पहुंच बढ़ाने और नई दवाएं पेश करने की योजना बनाई है। कंपनी इंडियन फार्मास्युटिकल मार्केट में उचित हिस्सेदारी हासिल करना चाहती है। कंपनी के एक सीनियर अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि इसके लिए घरेलू दवा कंपनियों के साथ सहयोग की संभावनाएं भी तलाशी जाएंगी। कंपनी डायबिटीज की दवाओं में अपनी मौजूदगी बढ़ाने और अपने कंज्यूमर हेल्थकेयर बिजनेस को एक नए एंटिटी में बदलने की योजना भी बना रही है। सैनोफी साथ ही भारत में अपने कई प्रोडक्ट्स के लोकल प्रोडक्शन पर भी विचार कर रही है।

Sanofi India के मैनेजिंग डायरेक्टर

सैनोफी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर रोडोल्फो ह्रोज ने बातचीत में कहा कि कंपनी ने देश में तेजी से ग्रोथ के लिए एक मिशन शुरू किया है। उन्होंने कहा, "हमारा मानना है कि भारत में हमारा प्रतिनिधित्व कम है और हम भविष्य में एक अहम अवसर देख रहे हैं। इस बाजार की क्षमता अभूतपूर्व है।”

उन्होंने आगे कहा, "हम इंडियन फार्मास्युटिकल मार्केट में उचित हिस्सेदारी के साथ बेहतर प्रतिनिधित्व का मार्ग तलाश रहे हैं।" भारत को कंपनी के लिए एक बहुत ही अहम बाजार बताते हुए ह्रोज़ ने कहा कि कंपनी अगले कुछ वर्षों में देश में विकास की अपार संभावनाएं देखती है। उन्होंने कहा कि कंपनी के लिए डायबिटीज एक बड़ा फोकस एरिया है। उन्होंने कहा, "भारत में डायबिटीज एक बड़ी अनसुलझी समस्या है। भारत में डायबिटीज के इलाज को जारी रखना सनोफी की प्राथमिकताओं में से एक है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें