सऊदी अरब की दिग्गज कंपनी सऊदी अरामको (Saudi Aramco) ने पिछले साल यानी 2023 में 121 अरब अमेरिकी डॉलर का मुनाफा कमाया है। इस दौरान कंपनी का मुनाफा 24.7 फीसदी घट गया। इसकी वजह तेल की कम कीमतों और उत्पादन में गिरावट है। इसके पहले कंपनी को साल 2022 में रिकॉर्ड मुनाफा हुआ था। अरामको ने रियाद के तदावुल स्टॉक मार्केट को यह जानकारी दी है। कंपनी ने 2022 में 161 अरब अमेरिकी डॉलर का मुनाफा दर्ज किया था। यह संभवतः पब्लिकली कारोबार करने वाली किसी कंपनी द्वारा दर्ज किया गया सबसे बड़ा मुनाफा था।