Get App

Siemens Layoff News: 5000 एंप्लॉयीज के छंटनी की तैयारी, इस कारण कंपनी ने लिया फैसला

Siemens Layoff News: छंटनी की मार अभी थमी नहीं है। अब वैश्विक स्तर पर इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और इंडस्ट्रियल सॉफ्टेवयर की दिग्गज कंपनी सीमेन्स (Siemens) में करीब 5 हजार एंप्लॉयीज की छुट्टी होने वाली है। यूरोप की सबसे बड़ी इंडस्ट्रियल मैनुफैक्चरिंग कंपनी के सीईओ रोलैंड बुश (Roland Busch) ने आज खुद इसका खुलासा किया

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 14, 2024 पर 4:58 PM
Siemens Layoff News: 5000 एंप्लॉयीज के छंटनी की तैयारी, इस कारण कंपनी ने लिया फैसला
Siemens Layoff News: यूरोप की सबसे बड़ी इंडस्ट्रियल मैनुफैक्चरिंग कंपनी सीमेन्स (Siemens) में भारी-भरकम छंटनी होने वाली है।

Siemens Layoff News: यूरोप की सबसे बड़ी इंडस्ट्रियल मैनुफैक्चरिंग कंपनी सीमेन्स (Siemens) में भारी-भरकम छंटनी होने वाली है। इसका खुलासा वैश्विक स्तर पर इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और इंडस्ट्रियल सॉफ्टेवयर की दिग्गज कंपनी के सीईओ रोलैंड बुश (Roland Busch) ने आज 14 नवंबर को खुद किया। उन्होंने बताया कि सीमेंन्स अपने फैक्ट्री ऑटोमेशन बिजनेस से दुनिया भर में 5 हजार एंप्लॉयीज की छुट्टी करेगी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि आखिरी में कितने एंप्लॉयीज को नौकरी से निकाला जाएगा, इस पर अंतिम रूप से कोई फैसला नहीं हुआ है। दुनिया भर में इसके डिजिटल कारोबार में करीब 70 हजार एंप्लॉयीज काम कर रहे हैं।

Siemens Layoff: सीमेन्स ने क्यों लिया छंटनी का फैसला?

सीमेन्स के सीईओ ने कहा कि कभी-कभी उम्मीद के मुताबिक काम आगे नहीं बढ़ता है तो फिर से सिस्टम बनाना पड़ता है। उन्होंने ये बातें ऐसे समय में कही, जब इसके फ्लैगशिप डिजिटल इंडस्ट्रीज बिजनेस का मुनाफा 46 फीसदी गिर गया है। हालांकि वह भविष्य को लेकर काफी पॉजिटिव दिख रहे हैं। रोलैंड ने कहा कि घटती जनसंख्या और छोटी-मंझली कंपनियों में निचले स्तर के मशीनीकरण के चलते ऑटोमेशन मार्केट में लॉन्ग टर्म में काफी संभावनाएं दिख रही हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें