Get App

BharatPe ने 3 जरूरी पदों पर की नियुक्ति, लेकिन सीईओ के लिए अभी तक नहीं मिला कोई बेस्ट कैंडिडेट

दिग्गज फिनटेक यूनिकॉर्न BharatPe ने कंप्लॉयंस और कॉरपोरेट गवर्नेंस से जुड़े कार्यों के लिए तीन टॉप एग्जेक्यूटिव की नियुक्तियां की है। कंपनी ने आज इसकी जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक अंबुज भल्ला को चीफ इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर (CISO), राहुल भाटिया को इनटर्नल ऑडिट का प्रमुख और रविंदर ओबेरॉय को हेड ऑफ कंप्लॉयंस बनाया है। हालांकि अभी तक नए सीईओ की नियुक्ति नहीं हो सकी है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 24, 2023 पर 6:07 PM
BharatPe ने 3 जरूरी पदों पर की नियुक्ति, लेकिन सीईओ के लिए अभी तक नहीं मिला कोई बेस्ट कैंडिडेट
इस महीने की शुरुआत में सुहैल समीर ने BharatPe के सीईओ का पद छोड़ दिया था और कंपनी उनका रिप्लेसमेंट तलाश रही है।

दिग्गज फिनटेक यूनिकॉर्न BharatPe ने कंप्लॉयंस और कॉरपोरेट गवर्नेंस से जुड़े कार्यों के लिए तीन टॉप एग्जेक्यूटिव की नियुक्तियां की है। कंपनी ने आज इसकी जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक अंबुज भल्ला को चीफ इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर (CISO), राहुल भाटिया को इनटर्नल ऑडिट का प्रमुख और रविंदर ओबेरॉय को हेड ऑफ कंप्लॉयंस बनाया है। हालांकि अभी तक नए सीईओ की नियुक्ति नहीं हो सकी है। इस महीने की शुरुआत में सुहैल समीर ने कंपनी के सीईओ का पद छोड़ दिया था और कंपनी उनका रिप्लेसमेंट तलाश रही है। अंतरिम तौर पर मुख्य वित्तीय अधिकारी नलिन नेगी यह जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

कौन हैं अंबुज भल्ला

भारतपे में आने से पहले भल्ला इंटरग्लोब एविएशन में साइबर सिक्योरिटी के प्रमुख थे, जहां उन्होंने कंपनी के पूरे नेटवर्क और सिस्टम सिक्योरिटी, डेटा प्रोटेक्शन, वल्नरेबिलिटी मैनेजमेंट, आइडेंटिटी और एक्सेस मैनेजमेंट जैसे सभी सिक्योरिटी से जुड़े कार्यों की निगरानी की। इससे पहले वह रिजर्व बैंक इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (ReBIT) में थे जहां उनका काम रिजर्व बैंक और इससे जुड़ी एंटिटीज की आईटी और साइबर सिक्योरिटी की जरूरतों को पूरा करना था। वह भारती एयरटेल में भी काम कर चुके हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें