Get App

Business Blasters: दिल्ली के सरकारी स्कूल के छात्र 5 मार्च को इन्वेस्टमेंट समिट में स्टार्ट-अप आइडिया को करेंगे पेश

बिजनेस ब्लास्टर्स दिल्ली सरकार का स्कूल स्टार्ट-अप प्रोग्राम है, जहां कक्षा 11 और 12 के छात्र बिजनेस आइडिया का प्रस्ताव रखते हैं और सरकार इन प्लेटफॉर्म को आकार देने में उनकी मदद करती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 28, 2022 पर 6:20 PM
Business Blasters: दिल्ली के सरकारी स्कूल के छात्र 5 मार्च को इन्वेस्टमेंट समिट में स्टार्ट-अप आइडिया को करेंगे पेश
इन्वेस्टमेंट समिट के दौरान सरकारी स्कूल के छात्रों के 100 से अधिक टॉप बिजनेस आइडिया को निवेशकों के सामने पेश किया जाएगा

दिल्ली सरकार (Delhi government) 5 मार्च को त्यागराज स्टेडियम में 'बिजनेस ब्लास्टर्स' (Business Blasters) इन्वेस्टमेंट समिट आयोजित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस इन्वेस्टमेंट समिट आयोजन के दौरान सरकारी स्कूल के छात्रों के 100 से अधिक टॉप बिजनेस आइडिया को निवेशकों के सामने पेश किया जाएगा।

बिजनेस ब्लास्टर्स दिल्ली सरकार का स्कूल स्टार्ट-अप प्रोग्राम है, जहां कक्षा 11 और 12 के छात्र बिजनेस आइडिया का प्रस्ताव रखते हैं और सरकार इन प्लेटफॉर्म को आकार देने में उनकी मदद करती है। दिल्ली सरकार के स्कूलों में इस कार्यक्रम का क्रियान्वयन किया जाएगा और इसका लक्ष्य स्कूल के स्तर पर युवा उद्यमी तैयार करना है।

दिल्ली के डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने बताया कि छात्रों द्वारा 'बिजनेस ब्लास्टर्स' पहल में 51,000 स्टार्ट-अप आइडिया प्रस्तुत किए गए थे, जिनमें से 1,000 को प्रोग्राम के दूसरे दौर के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

डिप्टी सीएम ने यह भी बताया कि राज्य के यूनिवर्सिटीज और कॉलेजों जैसे दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ और नेताजी सुभाष टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी में 700 छात्रों को BBA प्रोग्रामों में सीधे एडमिशन दिया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें